लालचंद राजपूत ने भारत के मुख्य कोच पद के लिए किया आवेदन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2019 4:08 PM
मुंबई : पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए दावेदारी पेश की है. राजपूत अभी जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के कोच हैं, लेकिन आईसीसी के सरकारी हस्तक्षेप के कारण जिंबाब्वे क्रिकेट को निलंबित करने के बाद उन्होंने भारत का मुख्य कोच बनने में रुचि दिखाई है. पता […]
मुंबई : पूर्व मैनेजर लालचंद राजपूत ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद के लिए दावेदारी पेश की है. राजपूत अभी जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के कोच हैं, लेकिन आईसीसी के सरकारी हस्तक्षेप के कारण जिंबाब्वे क्रिकेट को निलंबित करने के बाद उन्होंने भारत का मुख्य कोच बनने में रुचि दिखाई है.
पता चला है कि दक्षिण अफ्रीका में 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के मैनेजर रहे राजपूत ने बीसीसीआई को निर्धारित समय सीमा खत्म होने से पूर्व दुबई हवाई अड्डे से आवेदन भेजा, जबकि वह कनाडा जा रहे थे.
बीसीसीआई ने मुख्य कोच, बल्लेबाजी कोच और गेंदबाजी कोच सहित अन्य पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं और इसके लिए अंतिम तारीख 30 जुलाई थी. मुंबई के पूर्व सलामी बल्लेबाज राजपूत ने भारत का भी प्रतिनिधित्व किया है.
उन्होंने अफगानिस्तान के अलावा असम को कोचिंग दी है, जबकि दो साल के लिए टी20 मुंबई लीग की टीम के भी कोच रहे. राजपूत के करीबी सूत्र ने बताया है कि राजपूत ने मुख्य कोच के लिए अपने नाम पर विचार नहीं होने की स्थिति में बीसीसीआई से आग्रह किया है कि बल्लेबाजी कोच के लिए उनके नाम पर विचार किया जाए.
मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री सहित कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों का कार्यकाल 45 दिनों के लिए बढ़ाया गया है जो वेस्टइंडीज के आगामी दौरे तक रहेगा. टीम के नये कोचों को बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति चुनेगी जिसमें विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, पूर्व मुख्य कोच अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










