ePaper

ICC Cricket World Cup 2019: अफगानिस्तान की स्पिन से निबटना होगा न्यूजीलैंड को

Updated at : 07 Jun 2019 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
ICC Cricket World Cup 2019: अफगानिस्तान की स्पिन से निबटना होगा न्यूजीलैंड को

टांटन : पिछले मैच में बांग्लादेश के स्पिनरों के सामने कुछ विषम पलों से गुजरने वाले न्यूजीलैंड को शनिवार को यहां विश्व कप के अपने अगले मैच में अफगानिस्तान की इसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा. न्यूजीलैंड ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं और वह विजय अभियान जारी रखना चाहेगा लेकिन […]

विज्ञापन

टांटन : पिछले मैच में बांग्लादेश के स्पिनरों के सामने कुछ विषम पलों से गुजरने वाले न्यूजीलैंड को शनिवार को यहां विश्व कप के अपने अगले मैच में अफगानिस्तान की इसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा. न्यूजीलैंड ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं और वह विजय अभियान जारी रखना चाहेगा लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ अपेक्षाकृत छोटे लक्ष्य को हासिल करने के लिये उसे काफी मशक्कत करनी पड़ी थी. रोस टेलर के 82 रन की मदद से कीवी टीम ने यह मैच दो विकेट से जीता था.

यह न्यूजीलैंड की दूसरी जीत है. इससे पहले उसने श्रीलंका को आसानी से दस विकेट से हराया था. टेलर ने भी माना कि एशियाई टीमों के खिलाफ स्पिन का अच्छी तरह से सामना करना जीत के लिये अहम है. टेलर ने कहा कि अफगानिस्तान के पास कई अच्छे स्पिनर हैं और मुझे लगता है कि इस पर ध्यान देना जरूरी है. लेकिन हमने अब तक दोनों मैच जीते हैं और हम अपना विजय अभियान जारी रखने में सक्षम हैं.

न्यूजीलैंड गेंदबाजी में अपने तेज गेंदबाजों पर निर्भर है. मैट हेनरी अब तक तो मैच में सात विकेट ले चुके हैं तथा ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्गुसन ने उनका अच्छा साथ दिया है. बल्लेबाजी में टीम कप्तान केन विलियमसन और टेलर पर काफी निर्भर है. अफगानिस्तान ने अब तक अपने दोनों मैच गंवाये हैं लेकिन दोनों में उसने कड़ी चुनौती पेश की. राशिद खान को मोहम्मद नबी के साथ मिलकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी. नबी ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में 30 रन देकर चार विकेट लिये थे. लेकिन अफगानिस्तान के लिये उसकी बल्लेबाजी चिंता का विषय है.

पिछले मैच में उसके सामने डकवर्थ लुईस पद्वति से 41 ओवर में 187 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम 152 रन पर आउट हो गयी थी. अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नायब ने श्रीलंका से हार के बाद कहा था कि हमें अपनी बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है। हमें अधिक साझेदारी निभानी होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola