ePaper

भारत से हार के बाद निराश हाशिम अमला ने कहा, दक्षिण अफ्रीका बेहद खराब स्थिति में

Updated at : 06 Jun 2019 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
भारत से हार के बाद निराश हाशिम अमला ने कहा, दक्षिण अफ्रीका बेहद खराब स्थिति में

साउथम्पटन : सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा कि विश्व कप में लगातार तीसरी हार के बाद दक्षिण अफ्रीका अच्छी स्थिति में नहीं है और वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले उन्हें आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत होगी. दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को भारत से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा, उन्हें इससे […]

विज्ञापन

साउथम्पटन : सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने कहा कि विश्व कप में लगातार तीसरी हार के बाद दक्षिण अफ्रीका अच्छी स्थिति में नहीं है और वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले उन्हें आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत होगी.

दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को भारत से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा, उन्हें इससे पहले शुरुआती दो मैचों में इंग्लैंड और बांग्लादेश से पराजय मिली. अमला ने स्पोर्ट24 डाट को डाट जा से कहा, हम बहुत खराब स्थिति में हैं. हमने काफी औसत क्रिकेट खेला और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाकर चीजें बदलनी होंगी.

दक्षिण अफ्रीका को 10 जून को वेस्टइंडीज से भिड़ना है. उन्होंने कहा, हम सभी निराश हैं, लेकिन अगले मैच से पहले हमारे पास पांच दिन हैं. खिलाड़ियों को आत्मनिरीक्षण करने के लिये कुछ समय मिल जायेगा.

अमला ने कहा कि प्रेरणा की कमी नहीं है और वे अपना अभियान पटरी पर लाने के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि प्रेरणा की कोई कमी है. जब आप एक या दो या तीन मैच गंवा देते हो तो आपकी भाव भंगिमा बदल जाती है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि आज (बुधवार) हमारी भाव भंगिमा में कोई कमी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola