ePaper

मस्तिष्क कैंसर से जूझ रहा है यह पूर्व क्रिकेटर

Updated at : 29 May 2019 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
मस्तिष्क कैंसर से जूझ रहा है यह पूर्व क्रिकेटर

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आफ स्पिनर गेविन राबर्टसन ने खुलासा किया है कि वह मस्तिष्क के कैंसर से जूझ रहे हैं और जल्दी ही कीमो तथा रेडिएशन थेरेपी शुरू करेंगे. 53 वर्ष के राबर्टसन को ग्लियोबास्टोमा हुआ है और 13 मई को गांठ निकालने के लिये उन्होंने आपरेशन कराया. अब वह 18 महीने तक […]

विज्ञापन

सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व आफ स्पिनर गेविन राबर्टसन ने खुलासा किया है कि वह मस्तिष्क के कैंसर से जूझ रहे हैं और जल्दी ही कीमो तथा रेडिएशन थेरेपी शुरू करेंगे.

53 वर्ष के राबर्टसन को ग्लियोबास्टोमा हुआ है और 13 मई को गांठ निकालने के लिये उन्होंने आपरेशन कराया. अब वह 18 महीने तक रेडिएशन और कीमोथेरेपी करायेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के लिये चार टेस्ट और 13 वनडे खेल चुके इस खिलाड़ी ने कहा , मेरा परिवार और मैं दोस्तों और शुभचिंतकों से मिल रहे प्यार और सहयोग से अभिभूत हैं. अब मैं आने वाली चुनौतियों का सामना करने को तैयार हूं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच डेरेन लीमैन और टाम मूडी ने भी ट्विटर पर संवेदनायें व्यक्त की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola