अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिये पोलार्ड पर जुर्माना

Updated at : 13 May 2019 12:33 PM (IST)
विज्ञापन
अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिये पोलार्ड पर जुर्माना

हैदराबाद : मुंबई इंडियंस के हरफनमौला कीरोन पोलार्ड को चेन्नई किंग्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल में अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिये मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा . पोलार्ड को आईपीएल आचार संहिता की धारा 2 . 8 के तहत लेवल एक के अपराध का दोषी पाया गया . इसके […]

विज्ञापन

हैदराबाद : मुंबई इंडियंस के हरफनमौला कीरोन पोलार्ड को चेन्नई किंग्स के खिलाफ आईपीएल फाइनल में अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिये मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा . पोलार्ड को आईपीएल आचार संहिता की धारा 2 . 8 के तहत लेवल एक के अपराध का दोषी पाया गया . इसके तहत मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होगा .

पारी के आखिरी ओवर में पोलार्ड ने पिच छोड़कर ट्रैमलाइन (वाइड गेंद के लिये चिन्हित) के पास जाकर स्ट्राइक ली जिससे मैच अधिकारी ने उन्हें आगाह किया . तीनों बार अंपायर नितिन मेनन ने गेंद वाइड नहीं दी जिसकी पोलार्ड अपेक्षा कर रहे थे . तीन गेंद खाली जाने के बाद पोलार्ड ने अपना बल्ला हवा में उछाला . डवेन ब्रावो जब चौथी गेंद डालने जा रहे थे तो पोलार्ड उपहास करते हुए स्टम्प खुला छोड़कर क्रीज की तरफ जाने लगे . अंपायर इयान गूड और मेनन ने उसे इसके लिये फटकार लगाई . पोलार्ड ने उनकी बात सुनी और फिर अगली दो गेंद पर ब्रावो को दो चौके लगाये .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola