ePaper

IPL 2019 FINAL : वार्नर को ओरेंज कैप, ताहिर को शानदार गेंदबाजी के लिए पर्पल कैप

Updated at : 12 May 2019 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2019 FINAL : वार्नर को ओरेंज कैप, ताहिर को शानदार गेंदबाजी के लिए पर्पल कैप

हैदराबाद : सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर ने आईपीएल 2019 में केवल 12 मैच खेले लेकिन इसके बावजूद वह किसी एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ओरेंज कैप हासिल करने में सफल रहे. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स के इमरान ताहिर को सर्वाधिक विकेट लेने के लिए पर्पल कैप मिला. वार्नर ने […]

विज्ञापन

हैदराबाद : सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर ने आईपीएल 2019 में केवल 12 मैच खेले लेकिन इसके बावजूद वह किसी एक सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ओरेंज कैप हासिल करने में सफल रहे. जबकि, चेन्नई सुपरकिंग्स के इमरान ताहिर को सर्वाधिक विकेट लेने के लिए पर्पल कैप मिला.

वार्नर ने 12 पारियों में 69.20 के औसत और 143.86 के स्ट्राइक रेट से 692 रन बनाये. जिसमें एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं. यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इसके बाद विश्व कप की तैयारियों के सिलसिले में स्वदेश लौट गया लेकिन उनके पास ओरेंज कैप बरकरार रहा और आखिर में इसका पुरस्कार उन्हें ही मिला.

यह तीसरा अवसर है जबकि वार्नर ने ओरेंज कैप हासिल किया. इससे पहले उन्होंने 2015 में 562 और 2017 में 641 रन बनाकर ओरेंज कैप हासिल की थी. किसी एक सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने के लिए मिलने वाली पर्पल कैप दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर ताहिर ने हासिल की. उन्होंने 17 मैचों में 26 विकट लिये. उन्होंने इस दौड़ में हमवतन तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को पीछे छोड़ा. जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 12 मैचों में 25 विकेट लिये थे.

ताहिर किसी एक सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर भी बन गये हैं. उन्होंने सुनील नारायण (2012) और हरभजन सिंह (2013) के 24-24 विकेट के रिकार्ड को तोड़ा. वह प्रज्ञान ओझा (2010 में 21 विकेट) के बाद पर्पल कैप हासिल करने वाले दूसरे स्पिनर बन गये हैं. वेस्टइंडीज के धुरंधर ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इस सत्र में सर्वाधिक 52 छक्के लगाये.

कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलने वाले रसेल आईपीएल में सर्वाधिक छक्कों के मामले में शिखर पर रहने वाले दूसरे कैरेबियाई बल्लेबाज हैं. क्रिस गेल चार बार (2011, 2012, 2013 और 2015) में यह कारनामा कर चुके हैं. गेल ने इस बार 34 छक्के लगाये. किसी एक सत्र में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड गेल के नाम पर ही है. उन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola