सचिन तेंदुलकर से विश्व कप के लिये ''गुरु मंत्र'' लेना चाहता है पाकिस्तानी खिलाड़ी आबिद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2019 8:07 PM
लाहौर : पाकिस्तान की विश्व कप टीम में चुने गये सलामी बल्लेबाज आबिद अली इस प्रतियोगिता से पहले सचिन तेंदुलकर से सलाह लेना चाहते हैं और उन्होंने कहा कि वह इस भारतीय दिग्गज को गले लगाना चाहते हैं. इस 31 वर्षीय बल्लेबाज ने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और पिछले महीने दुबई […]
लाहौर : पाकिस्तान की विश्व कप टीम में चुने गये सलामी बल्लेबाज आबिद अली इस प्रतियोगिता से पहले सचिन तेंदुलकर से सलाह लेना चाहते हैं और उन्होंने कहा कि वह इस भारतीय दिग्गज को गले लगाना चाहते हैं.
इस 31 वर्षीय बल्लेबाज ने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया और पिछले महीने दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के बाद वह विश्व कप के लिये राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे. आबिद ने पत्रकारों से कहा, मेरी सचिन तेंदुलकर से मिलने की दिली इच्छा है.
निश्चित तौर पर मैं उन्हें गले लगाना चाहूंगा और मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह से सभी महान खिलाड़ी युवाओं से मिलते हैं, वह मुझे निराश नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि अगर मैं सचिन से क्रिकेट पर कोई सलाह लेना चाहूंगा तो वह सकारात्मक जवाब देंगे.
आबिद ने कहा कि अपने आदर्श खिलाड़ी तेंदुलकर से मुलाकात उनके लिये यादगार होगी. उन्होंने कहा, यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन होगा जब मैं उनसे (तेंदुलकर) मिलूंगा क्योंकि वह वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स भी महान बल्लेबाज है और मैं सभी महान खिलाड़ियों से मिलकर उनसे सीखना चाहता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










