#RanjiTrophy : अमन के हरफनमौला प्रदर्शन से बिहार बड़ी जीत की ओर

पटना : आशुतोष अमन के 89 रन के बाद पांच विकेट की मदद से बिहार ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच के दूसरे दिन गुरुवार को सिक्किम को 81 रन पर समेटकर बड़ी जीत की ओर कदम रख दिया. अमन और विवेक कुमार (72) ने आठवें विकेट के लिये 141 रन की साझेदारी करके बिहार […]
पटना : आशुतोष अमन के 89 रन के बाद पांच विकेट की मदद से बिहार ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच के दूसरे दिन गुरुवार को सिक्किम को 81 रन पर समेटकर बड़ी जीत की ओर कदम रख दिया.
अमन और विवेक कुमार (72) ने आठवें विकेट के लिये 141 रन की साझेदारी करके बिहार को पहली पारी में 288 रन तक पहुंचाया. जवाब में सिक्किम की टीम पहली पारी में 81 रन पर आउट हो गई.
अमन ने इस बार गेंद से जौहर दिखाते हुए 12 . 4 ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट लिये. विवेक कुमार और विशाल दास को दो-दो विकेट मिले. सिक्किम के शीर्षक्रम के तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके. जवाब में बिहार ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 150 रन बना लिये हैं. उसके पास अब 357 रन की बढ़त हो गई है और उसके छह विकेट बाकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




