…जब महेंद्र सिंह धौनी के करीबी मित्र अरुण पांडेय ने कहा, वर्ल्ड कप 2019 खेलना है धौनी का सपना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने जब से टीम की कप्तानी छोड़ी है, वह टीम में एक खिलाड़ी के साथ-साथ विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के मेंटर बन गये हैं. हालांकि वर्ष 2018 धौनी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने अपना आखिरी अर्धशतक एक […]

विज्ञापन
मुंबई : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने जब से टीम की कप्तानी छोड़ी है, वह टीम में एक खिलाड़ी के साथ-साथ विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के मेंटर बन गये हैं. हालांकि वर्ष 2018 धौनी के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने अपना आखिरी अर्धशतक एक साल पहले श्रीलंका के खिलाफ लगाया था और तब से वह लगातार जूझते नजर आ रहे हैं. उनकी खराब फॉर्म के चलते ही उन्हें वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार टी-20 सीरीजों में टीम में जगह नहीं दी गयी है.
इसके बावजूद कयास लगाये जा रहे हैं कि धौनी जरूर वर्ल्ड कप 2019 में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. इसी बीच धौनी के करीबी दोस्त और रीति स्पोर्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण पांडेय का कहना है कि धौनी 2019 वर्ल्ड कप खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
पांडेय ने एक अंग्रजी अखबार से बातचीत करते हुए कहा : जबसे धौनी ने कप्तानी छोड़ी है, तबसे उनका सपना वर्ल्ड कप खेलना रहा है. इस वर्ल्ड कप में वह टीम इंडिया के मेंटर के तौर पर खेलेंगे. ये उनका आइडिया था कि कोहली को कप्तानी में मंजने का मौका दिया जाये और उनकी सोच बिल्कुल नहीं बदली है.
धौनी ने 2014 ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. दो साल बाद उन्होंने कोहली को तीनों फॉर्मेट का भार सौंप दिया. धौनी के वनडे बल्लेबाज के तौर पर टीम में बने रहने को लेकर लगातार बहस चल रही है. हाल में ही टीम के कप्तान, कोच और चीफ सेलेक्टर ने उनका बचाव किया था. लेकिन समय के साथ वह विकेटों के पीछे बेहतर होते जा रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola