रिटायरमेंट वीडियो विवाद पर बेन स्टोक्स का मजेदार जवाब, दो शब्दों की पोस्ट से बटोरी सुर्खियां

Updated:
विज्ञापन
बेन स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)

बेन स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)

पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने रिटायरमेंट वीडियो को लेकर उठे विवाद पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर 'सैक हिम' (उसे नौकरी से निकाल दो) ट्वीट कर चर्चा छेड़ दी है.

विज्ञापन

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने रिटायरमेंट वीडियो को लेकर उठे विवाद पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से संपर्क कर मैच के दौरान स्टोक्स का रिटायरमेंट वीडियो जारी करने पर आपत्ति जताई है. अब इस पूरे मामले पर स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर दो शब्दों में जवाब देकर चर्चा छेड़ दी है.

स्टोक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रिपोर्ट साझा करते हुए लिखा, 'सैक हिम' (उसे नौकरी से निकाल दो). उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

मैच के दौरान ही जारी किया गया था वीडियो

यह वीडियो पिछले महीने ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट के चौथे दिन की शुरुआत से पहले रिकॉर्ड किया गया था. ड्रेसिंग रूम में स्टोक्स ने अपने साथियों को बताया था कि यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा. हालांकि ECB ने इस वीडियो को मैच के दौरान, चाय के ब्रेक से पहले सार्वजनिक कर दिया था, जब स्टोक्स मैदान पर खेल रहे थे.

ICC ने इंग्लैंड बोर्ड से मांगा स्पष्टीकरण

रिपोर्ट्स के अनुसार, ICC का मानना है कि मैच खत्म होने से पहले ड्रेसिंग रूम में रिकॉर्ड किए गए ऑडियो-वीडियो को सार्वजनिक करना उसके नियमों का उल्लंघन हो सकता है. इसी को लेकर बोर्ड से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

दिलचस्प बात यह रही कि जैसे ही स्टोक्स के संन्यास की खबर सार्वजनिक हुई, ट्रेंट ब्रिज में मौजूद दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके कुछ ही देर बाद स्टोक्स ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेकर इस पल को और यादगार बना दिया. हालांकि स्टोक्स की विदाई जीत के साथ नहीं हुई. न्यूजीलैंड ने वह मुकाबला 160 रन से जीतकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी.

ये भी पढ़ें: बेन स्टोक्स के संन्यास पर मचा बवाल, ICC ने ECB को भेजा नोटिस; जानें क्या है पूरा मामला


विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola