बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप : पीवी सिंधु हारीं, कांस्य से करना पड़ा संतोष

Muntinlupa: India's Sindhu V. Pusarla returns a shot during her women's singles semi-final match against Japan's Akane Yamaguchi at the Badminton Asia Championships 2022 at Muntinlupa, Philippines on Saturday, April 30, 2022. (AP Photo/Aaron Favila)(AP04_30_2022_000072B)
इस टूर्नामेंट में सिंधु का दूसरा पदक है, उन्होंने 2014 गिमचियोन चरण में भी कांस्य पदक जीता था. हैदराबाद की खिलाड़ी ने पहला गेम 16 मिनट में आसानी से जीत लिया था. दूसरे गेम में चौथी वरीय सिंधु पर अंक के बीच में ज्यादा समय लेने के लिए एक अंक की पेनाल्टी लगायी गयी, जिससे रैफरी के साथ उनकी बहस हो गयी.
-
इस टूर्नामेंट में सिंधु का यह दूसरा मेडल
-
ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पीवी सिंधु को कांस्य से करना पड़ा संतोष
-
सेमीफाइनल में विश्व की नंबर-2 यामागुची ने हराया
मनीला (फिलीपींस) : ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पीवी सिंधु को शनिवार को यहां जापान की अकाने यामागुची से तीन गेम तक चले मुकाबले में हार मिली, जिससे इस भारतीय खिलाड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप (बीएसी) में अपना अभियान कांस्य पदक से समाप्त किया. सिंधु ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वह इस लय को जारी नहीं रख सकी और एक घंटे छह मिनट तक चले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय और दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची से 21-13 19-21 16-21 से हार गयीं.
Also Read: झारखंड की तीरंदाज दीप्ति कुमारी वर्ल्ड कप स्टेज फोर में दिखायेगी दम, जाएंगी कोलंबिया
यह इस टूर्नामेंट में सिंधु का दूसरा पदक है, उन्होंने 2014 गिमचियोन चरण में भी कांस्य पदक जीता था. हैदराबाद की खिलाड़ी ने पहला गेम 16 मिनट में आसानी से जीत लिया था. दूसरे गेम में चौथी वरीय सिंधु पर अंक के बीच में ज्यादा समय लेने के लिए एक अंक की पेनाल्टी लगायी गयी, जिससे रैफरी के साथ उनकी बहस हो गयी. इस बहस से लय टूट गयी और यामागुची ने मुकाबला बराबरी पर ला दिया. जापान की खिलाड़ी ने लय हासिल कर ली और सिंधु को वापसी का मौका नहीं दिया. निर्णायक गेम में सिंधु शुरू से ही पिछड़ रही थीं. अंत में यामागुची ने पांच मैच प्वाइंट हासिल कर अंक जुटाये. अब सिंधु और यामागुची के बीच जीत का रिकॉर्ड 13-9 हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




