Hockey: एशियन हॉकी फेडरेशन ने सलीमा टेटे को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड से किया सम्मानित

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

Salima Tete: झारखंड की रहने वाली सलीमा टेटे पिछले दो वर्षों से भारतीय महिला टीम का अभिन्न अंग रही है. उन्हें पिछले साल मस्कट में महिला एशिया कप में टूर्नामेंट की इमर्जिंग प्लेयर चुना गया था.

विज्ञापन

Hockey India: भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर सलीमा टेटे (Salima Tete) को 2022 में शानदार प्रदर्शन के लिये एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) ने वर्ष की इमर्जिंग प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया है. कोरिया के मुंगयोंग में एशियाई हॉकी महासंघ की वार्षिक आम बैठक में इस 20 वर्षीय खिलाड़ी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया. सलीमा ने हॉकी इंडिया के बयान में कहा,‘मैं पिछले कई वर्षों की मेरी कड़ी मेहनत को पहचान देने के लिए एशियाई हॉकी महासंघ का आभार व्यक्त करती हूं.’

आपके शहर में

विज्ञापन

भोला नाथ सिंह को उदीयमान खेल अधिकारी के पुरस्कार

एशियाई हॉकी महासंघ ने इसके साथ ही हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह को इमर्जिंग खेल अधिकारी के पुरस्कार से सम्मानित किया. सलीमा पिछले दो वर्षों से भारतीय महिला टीम का अभिन्न अंग रही है. उन्हें पिछले साल मस्कट में महिला एशिया कप में टूर्नामेंट की उदीयमान खिलाड़ी चुना गया था. उन्होंने 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के दौरान सीनियर टीम की तरफ से पदार्पण किया था. इसके बाद उन्होंने 2018 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में युवा ओलंपिक खेलों में भारतीय जूनियर टीम को रजत पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

टोक्यो ओलंपिक में सलीमा ने किया था शानदार प्रदर्शन

सलीमा टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थी. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 2021 में खेले गए एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्वकप में भी हिस्सा लिया था जिसमें भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी. यह मिडफील्डर एफआईएच हॉकी प्रो लीग में तीसरे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम और बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा भी थी.

Also Read: Jharkhand: सलीमा टेटे बनीं एशिया एथलेटिक की एंबेसडर, दो साल खिलाड़ियों के लिए करेंगी ये काम
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने दी बधाई

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने इस युवा मिडफील्डर को पुरस्कार जीतने पर बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘मैं सलीमा टेटे को इस पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई देता हूं. यह देखकर मुझे बहुत खुशी होती है कि हमारे भारतीय खिलाड़ियों को वैश्विक मंच पर वह पहचान मिल रही है जिसके वे हकदार हैं.’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola