ePaper

पूर्व मंत्री विमला प्रधान के पति दिलीप कुमार प्रधान का निधन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

Updated at : 10 Nov 2022 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मंत्री विमला प्रधान के पति दिलीप कुमार प्रधान का निधन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्व. दिलीप कुमार प्रधान के निधन से गोंड समाज ने अपना एक मार्गदर्शक और गार्जियन खो दिया है. स्व. प्रधान नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद हमेशा समाज हित के लिए आगे रहते थे. 11 नवंबर को सुबह 9 बजे पालमाड़ा नदी में इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

विज्ञापन

सिमडेगा: झारखंड की पूर्व मंत्री व सिमडेगा विधानसभा की पूर्व विधायक विमला प्रधान के पति सह गोंड आदिवासी महासभा झारखंड प्रदेश के मुख्य संरक्षक, सेवानिवृत्त जेल अधीक्षक दिलीप कुमार प्रधान का निधन हो गया. उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य संगठनों के नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने भी शोक व्यक्त किया है. रांची से स्व. प्रधान का पार्थिव शरीर शाम 5 बजे विधायक आवास (नैगम टोली) केलाघाघ रोड में लाया गया. 11 नवंबर को सुबह 9 बजे पालमाड़ा नदी में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

गोंड समाज ने अपना मार्गदर्शक खो दिया

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि स्व. प्रधान के निधन से गोंड समाज ने अपना एक मार्गदर्शक और गार्जियन खो दिया है. स्व. प्रधान नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद हमेशा समाज हित के लिए आगे रहते थे. सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि वे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. उनकी पत्नी एवं परिजनों को संबल दें.

Also Read: झारखंड कैबिनेट ने मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना व गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर लगायी मुहर

गोंड समाज के उत्थान के लिए किया उल्लेखनीय कार्य

दिवंगत दिलीप प्रधान का जन्म 20 जुलाई 1954 में हुआ था. उनका निधन 10 नवंबर 2022 को हो गया. स्व. दिलीप कुमार प्रधान अच्छे प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ एक सच्चे समाज सेवक थे. सरकारी नौकरी करते हुए गोंड छात्र संघ का गठन 1974 में ही किया था. उन्होंने समाज को शिक्षित और योग्य बनाने के लिए गांव-गांव घूमकर पढ़ाई पर जोर देने के लिए लोगों को प्रेरित किया. रांची शाखा बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष भी रहे. गोंड महासभा महासचिव और बाद में 2012 से 2019 तक झारखंड प्रदेश गोंड आदिवासी महासभा के अध्यक्ष रहे. उनके ही जोर से झारखंड प्रदेश गोंड आदिवासी महासभा और गोंड महिला संघ का निबंधन हुआ. वे कानून के अच्छे जानकार भी थे. वर्तमान में वे झारखंड प्रदेश गोंड आदिवासी महासभा के मुख्य संरक्षक थे.

Also Read: Jharkhand Crime News: लोहरदगा में पंचायती के बाद भी नहीं सुधरा शराबी पति, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

अंतिम संस्कार शुक्रवार को

रांची से स्व. दिलीप कुमार प्रधान का पार्थिव शरीर 10 नवंबर को शाम 5 बजे विधायक आवास (नैगम टोली) केलाघाघ रोड में लाया गया. 11 नवंबर को सुबह 9 बजे पालमाड़ा नदी में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

रिपोर्ट : रविकांत साहू, सिमडेगा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola