खरसावां में 23 नवंबर को निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत चार मंत्री होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

खूंटी लोस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह पूर्व विधायक काली चरण मुंडा ने बताया कि 23 नवंबर को खरसावां के आमदा स्थित खादी पार्क से खरसावां शहीद पार्क तक पद यात्रा की जायेगी. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी से चारों मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता व बादल पत्रलेख शामिल होंगे.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुम्हार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी की ओर से चलाये जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में पहुंचे खूंटी लोस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह पूर्व विधायक काली चरण मुंडा ने बताया कि 23 नवंबर को खरसावां के आमदा स्थित खादी पार्क से खरसावां शहीद पार्क तक पद यात्रा की जायेगी. इस कार्यक्रम में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस पार्टी से चारों मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता व बादल पत्रलेख शामिल होंगे. बैठक में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

संगठन को प्रखंड से लेकर बूथ स्तर पर सशक्त करने पर जोर

कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर भी बैठक में चर्चा की गयी. बताया गया कि प्रखंड से लेकर पंचायत व बूथ समितियों को सशक्त किया जा रहा है. बड़े प्रखंडों में दो मंडल बनाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में खरसावां प्रखंड में भी दो मंडल समितियों का गठन किया जायेगा. केंद्र सरकार की नाकामी के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांतों को गांव-गांव पहुंचाया जायेगा. अगले माह से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. संगठन में युवाओं को जोड़ने की रणनीति बनायी गयी. बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी भी दी गयी.

Also Read: गढ़वा में धान की सिंचाई के दौरान करंट लगने से दो किसानों की मौत, मंत्री मिथिलेश ठाकुर पहुंचे अस्पताल

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रतिनिधि प्रेमेंद्र मिश्रा, लाल बाहादुर सिंहदेव, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश मुदैया, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुम्हार, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष साकारी दोंगो, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा सोय, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष राहुल सोय, सुदाम बोदर, आशीष बनर्जी, अर्जुन सिंह जोंको, शंकर लोवादा, ललीत महतो, कन्हैाया लाल सामड़, सचिन हेंब्रम, वीर सिंह जोंको आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola