ePaper

साहिबगंज : पत्थर कारोबारी को ED का समन, चपांडे पहाड़ हादसा मामले को दबाने की कोशिश विफल

Updated at : 02 Jul 2023 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज : पत्थर कारोबारी को ED का समन, चपांडे पहाड़ हादसा मामले को दबाने की कोशिश विफल

साहिबगंज के पतना के चपांडे पहाड़ में शुक्रवार की रात अवैध खनन के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी. इस मामले में ईडी ने पत्थर कारोबारी कृष्ण कुमार साह को समन भेजा है. ईडी ने कृष्ण साह को पांच जुलाई को दिन के 11 बजे रांची के हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

रांची. साहिबगंज जिले के पतना अंचल क्षेत्र के चपांडे पहाड़ में शुक्रवार की रात अवैध खनन के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी. इस मामले में ईडी ने पत्थर कारोबारी कृष्ण कुमार साह को समन भेजा है. ईडी ने कृष्ण साह को पांच जुलाई को दिन के 11 बजे रांची के हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है. शुरुआत में इस घटना को दबाने का प्रयास हुआ, लेकिन ईडी द्वारा मामले में हस्तक्षेप करने के बाद स्थानीय पुलिस और जिला खनन पदाधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना से यह भी साफ हो गया है कि इलाके में अभी भी अवैध खनन का धंधा चल रहा है.

अवैध खनन मामले में कृष्ण साह के ठिकानों पर छापामारी

इस दुर्घटना में बरहरवा के मजदूर शपथ मंडल व पश्चिम बंगाल के मजदूर मिठुन कुमार की मौत हो गयी. मृत मजदूर शपथ मंडल का दाह संस्कार किया जा चुका है. जबकि रंगा थाना पुलिस पश्चिम बंगाल के मृत मजदूर मिठुन कुमार का शव लाने के लिए पश्चिम बंगाल रवाना हो चुकी है. ईडी की टीम इससे पहले आठ जुलाई 2022 को 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन मामले में कृष्ण साह के ठिकानों पर छापामारी कर चुकी है. साहिबगंज जिले में शुक्रवार की रात अवैध खनन के दौरान दो मजदूरों की मौत की सूचना मिलने के बाद ईडी ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है.

पहाड़ में ब्लास्ट करने के लिए डीप होल किया जा रहा था

मामले की प्रारंभिक जांच में ईडी ने पाया कि चपांडे मौजा के पहाड़ में ब्लास्ट करने के लिए डीप होल किया जा रहा था. इसी क्रम में एक चट्टान टूट कर मजदूरों पर गिरा. इससे पश्चिम बंगाल के मिठुन कुमार और बरहरवा के गणेशपुर निवासी शपथ मंडल नामक मज़दूरों की मौत हो गयी. अवैध खनन के लिए पत्थर व्यापारी कृष्णा साह के निर्देश पर मजदूरों द्वारा डीप होल किया जा रहा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद अवैध खनन में शामिल पत्थर व्यापारियों ने जेसीबी से चट्टान हटा कर शवों को निकाल और कही लेकर चले गये.

Also Read: रांची : बाइक में टक्कर मारने पर मांगा पैसा, तो साथियों को बुलाकर पीटा, विरोध में थाने का घेराव

मामले पर पर्दा डालने के लिए मृतकों के परिवारों से समझौता

पश्चिम बंगाल का मत मजदूर मिठुन कांधी गांव का रहनेवाला बताया जाता है. घटना के बाद अवैध खनन में शामिल गिरोह के सदस्यों ने मामले पर पर्दा डालने के लिए मृतकों के परिवारों से समझौता करना शुरू किया ताकि किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके. बताया जाता है कि इसी कोशिश में बरहरवा के मृत मजदूर शपथ मंडल(पिता- प्रफुल्ल मंडल) का अंतिम संस्कार कर दिया गया. लेकिन पश्चिम बंगाल के मजदूर मिठुन का अंतिम संस्कार अब तक नहीं किया जा सका है. ईडी ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद कृष्णा को पूछताछ के लिए समन जारी किया. इसके अलावा ईडी ने इस दुर्घटना में हुई मौत के बारे में प्रशासनिक और पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई की जानकारी मांगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola