झारखंड : साहिबगंज में सिक्यूरिटी गार्ड की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के बाद भाग रहा था, तभी पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा.
साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरजोरिया (कल्याणचक) में धारदार हथियार से 35 वर्षीय प्रदीप पाना की हत्या मामले में थाना पुलिस ने हत्यारोपी बोना पाना को गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार की शाम राजमहल एसडीपीओ कार्यालय में पुलिस कप्तान नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेस करके कहा कि हत्या मामले में आवेदन करने वाली मीना मिंज के बयान पर भादवि की धारा 277/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए बोना पाना को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ने कहा कि रात में दोनों ही चचेरे भाई साथ में सोए थे. धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के बाद भाग रहा था, तभी पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा. मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी, थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल, एसआई प्रवेश राम, अमन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
क्या है मामला
राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहरी पंचायत के पिपरजोरिया (कल्याणचक) में रविवार की रात को साथ सोए रिश्ते के भाई ने ही भाई की कुल्हाड़ी से सिर पर हमला करके हत्या कर दी. इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. यहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक प्रदीप पाना के परिजन ने पुलिस के सामने जो बयान दिया, उसमें कहा कि रात में भोजन करने के बाद प्रदीप अपने रिश्ते के भाई के साथ घर के बाहर सोने चला गया. प्रदीप जब नींद में था, तभी उसके रिश्ते के भाई ने दाऊ से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पत्नी मीना मिंज के अलावा एक पुत्र व एक पुत्री भी हैं.
दुर्गा पूजा की छुट्टी में घर आया था प्रदीप पाना
प्रदीप पाना चेन्नई में सिक्यूरिटी गार्ड की नौकरी करता था. दुर्गा पूजा की छुट्टी में घर आया था. दुर्गा पूजा खत्म होने के बाद वह वापस चेन्नई जाने वाला था. उधर, प्रदीप की हत्या के बाद परिवार सहित गांव में पूरा मातमी सन्नाटा पर कर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
Also Read: साहिबगंज के राजमहल में बम विस्फोट, 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




