Vivo V29e Review : 30 हजार रुपये की रेंज में आया रंग बदलने वाला वीवो का नया स्मार्टफोन कितना दमदार है?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Aug 2023 10:15 PM
Vivo V29e की खूबियों की बात करें, तो इसका रेड वेरिएंट UV लाइट की रोशनी में आते ही अपना रंग बदल लेता है और बैक पैनल ब्लैक कलर का हो जाता है. स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.78 इंच की FHD प्लस कर्व्ड डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ...
Vivo V29e Launch Review : अपने शानदार सेल्फी कैमरा के लिए मार्केट में अलग पहचान रखनेवाली कंपनी वीवो ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज का लेटेस्ट हैंडसेट Vivo V29e स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने यह मोबाइल फोन को 8/128 GB और 8/256 GB वेरिएंट में लॉन्च किया है. मोबाइल फोन में 50MP का सेल्फी कैमरा और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ Snapdragon 695 प्रॉसेसर का सपोर्ट मिलता है.
Vivo V29e ग्लास बैक रियर के साथ हाथ में आसानी से ग्रिप बनाने वाले डिजाइन से लैस है. यह सेगमेंट का सबसे स्लिम फोन बताया जा रहा है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है. इस फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 64 मेगापिक्सल OIS नाइट पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है.
Also Read: Realme 11X 5G: उम्मीद से कम दाम में आया रियलमी का नया हैंडसेट, खूबियां जानकर खुश हो जाएंगे आप
कीमत की बात की जाए तो Vivo V29e के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है. Vivo V29e को कंपनी ने ब्लू और रेड कलर में लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से ऑर्डर कर सकते हैं.
Mesmerize yourself with #TheMasterpiece of craftsmanship, Vivo V29e.Pre-book now to immerse in the Slimmest 3D Curved Display and get exciting offers.
— vivo India (@Vivo_India) August 28, 2023
Know more: https://t.co/7MxJ8UsKrX#vivoV29e #TheMasterpiece #DelightEveryMoment pic.twitter.com/H6AQmwPxFU
Vivo V29e की खूबियों की बात करें, तो इसका रेड वेरिएंट UV लाइट की रोशनी में आते ही अपना रंग बदल लेता है और बैक पैनल ब्लैक कलर का हो जाता है. स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो फोन में 6.78 इंच की FHD प्लस कर्व्ड डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ, 5000 एमएएच की बैटरी 44 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ, स्नैपड्रैगन 695 प्रॉसेसर और ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है.
Also Read: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 11 बैंड 5G सपोर्ट के साथ आया Samsung Galaxy F34 5G
वीवो के इस फोन में प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जबकि दूसरा 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है. फ्रंट में ऑटो फोकस के साथ 50MP का कैमरा मिलता है. इन सबके साथ ही, वीवो का यह फोन WiFi 5, ब्लूटूथ वर्जन 5.1 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी खूबियों के साथ आता है. ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड FunTouch OS 13 पर काम करता है. V29e की मोटाई 7.5mm और वजन 180.5 ग्राम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










