6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 11 बैंड 5G सपोर्ट के साथ आया Samsung Galaxy F34 5G

Samsung Galaxy F34 5G फोन कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आया है. यह फोन 50MP + 8MP + 2MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है. Samsung Galaxy F34 5G को कंपनी ने 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. आइए जानते हैं यह फोन कैसा है-
Samsung Galaxy F34 5G Review : सैमसंग का नया गैलेक्सी स्मार्टफोन Samsung Galaxy F34 5G लॉन्च हो चुका है. Galaxy F34 5G की खूबियों के बारे में बात करें, तो इसमें 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.46 इंच की एफएचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले मिलेगी. यह फोन कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आया है. यह फोन 50MP + 8MP + 2MP के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है. Samsung Galaxy F34 5G को कंपनी ने 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. आइए जानते हैं यह फोन कैसा है-
Samsung Galaxy F34 5G Display – सैमसंग के इस फोन को 6.5 इंच के फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया है. यह फोन कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है.
Also Read: अगस्त में आयेंगे ये दमदार स्मार्टफोन्स, लिस्ट में मोटोरोला और सैमसंग भी शामिल
Samsung Galaxy F34 5G Storage – सैमसंग गैलेक्सी की फ्लैगशिप सीरीज का यह फोन दो वेरिएंट्स – 6 GB RAM + 128 GB Storage और 8 GB RAM + 128 GB Storage में आया है.
Samsung Galaxy F34 5G Camera – सैमसंग गैलेक्सी F34 5G को ट्रिपल कैमरा सेटअप 50MP + 8MP + 2MP के साथ पेश किया गया है. फोन में 4के रेजॉल्यूशन के साथ वीडियो बनाने की सुविधा भी मिल रही है. सेल्फी के लिए फोन में 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Samsung Galaxy F34 5G Battery – सैमसंग की गैलेक्सी एफ सीरीज के नये फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000 mAh की बैटरी दी गई है.
Samsung Galaxy F34 5G Bands – सैमसंग गैलेक्सी एफ 34 5जी स्मार्टफोन में 11 5G बैंड्स और स्मार्ट हॉटस्पॉट की सुविधा मिलती है.
Samsung Galaxy F34 5G Sound Quality – सैमसंग के इस हैंडसेट में बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए इसमें Dolby Atmos फीचर दिया गया है.
Samsung Galaxy F34 5G Price – Galaxy F34 5G स्मार्टफोन के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है.
Samsung Galaxy F34 5G Offers – बैंक डिस्काउंट ऑफर के साथ इस फोन का बेस वेरिएंट 16,999 रुपये में और टॉप वेरिएंट 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर आप 2000 रुपये का एडिशनल बोनस डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.
Samsung Galaxy F34 5G Availability – Galaxy F34 5G स्मार्टफोन को 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इस स्मार्टफोन को ब्लैक और ग्रीन कलर वेरिएंट्स में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










