सुहाग से संतान सुख तक, ये व्रत महिलाओं के लिए हैं बेहद शुभ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Mar 2025 5:30 AM
Womens Day 2025 Special fast for women
Womens Day 2025: महिला दिवस केवल सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नारी के धार्मिक और आध्यात्मिक स्वरूप को भी दर्शाता है। यहां से दानें महिलाओं के लिए कौन सा व्रक लाभकारी होता है.
Womens Day 2025 Special: महिला दिवस केवल समकालीन युग में नारी सशक्तिकरण का प्रतीक नहीं है, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं में भी नारी शक्ति का एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है. भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है, और धर्मशास्त्रों में नारी को सृजन, शक्ति और करुणा का प्रतीक माना गया है.
महिलाओं के लिए कई व्रत विशेष रूप से फलदायी माने जाते हैं, जिनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. ये व्रत न केवल आध्यात्मिक शांति प्रदान करते हैं, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं.
महिला दिवस 2025 आज, जानें विभिन्न राशियों की महिलाओं पर क्या होगा इसका असर
करवा चौथ व्रत
- पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है.
- इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं और रात में चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं.
तीज व्रत (हरियाली तीज, कजरी तीज, हरतालिका तीज)
- सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत अत्यंत महत्वपूर्ण होता है.
- भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखद दांपत्य जीवन की कामना करती हैं.
वट सावित्री व्रत
- यह व्रत सावित्री और सत्यवान की कथा पर आधारित है.
- महिलाएं वट (बरगद) वृक्ष की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं.
सौभाग्य सुंदरी व्रत
- यह व्रत विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए किया जाता है जो अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की इच्छा रखती हैं.
- देवी गौरी और भगवान शिव की पूजा की जाती है.
सोमवारी व्रत
- यह व्रत विशेष रूप से कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है.
- भगवान शिव को प्रसन्न करने और अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए किया जाता है.
संकष्टी चतुर्थी व्रत
- यह व्रत संतान प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र के लिए किया जाता है.
- भगवान गणेश की पूजा की जाती है और चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोला जाता है.
मां दुर्गा और नवरात्रि व्रत
- महिलाओं के लिए शक्ति और समृद्धि प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से फलदायी माना जाता है.
- मां दुर्गा की कृपा से जीवन में सुख-शांति और सफलता मिलती है.
प्रदोष व्रत
- यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है.
- विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाओं के लिए यह शुभ माना जाता है.
गुरु पुष्य नक्षत्र व्रत
- धन, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए यह व्रत रखा जाता है.
- यह व्रत विशेष रूप से महिलाओं को शुभ फल देने वाला माना जाता है.
अजा एकादशी व्रत
- यह व्रत सभी पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है.
- महिलाओं के लिए सौभाग्य और सुख-समृद्धि का कारक होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










