बार-बार काम में आ रही हैं अड़चनें? बुधवार को करें ये उपाय, दूर होंगी रुकावटें
भगवान गणेश (एआई तस्वीर)
ज्योतिष के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित होता है. इस दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और तरक्की के रास्ते खुलते हैं. जानें कौन से उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
Budhwar Upay: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित माना जाता है. हिंदू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है. मान्यता है कि गणेश जी की पूजा करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. वहीं, बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और कारोबार से जोड़कर देखा जाता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, इस दिन गणेश जी की पूजा करने के साथ कुछ आसान उपाय करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं. अगर आपके काम बार-बार अटक रहे हैं या बनता हुआ काम आखिरी समय पर बिगड़ जाता है, तो यहां कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आप बुधवार के दिन कर सकते हैं.

गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं
माना जाता है कि भगवान गणेश को दूर्वा यानी दूब घास बेहद प्रिय है. ऐसे में बुधवार के दिन गणेश जी को 11 या 21 दूर्वा जरूर अर्पित करें. इसके साथ 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें. धार्मिक मान्यता है कि इससे कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.
गाय को हरी घास खिलाएं
बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाना शुभ माना जाता है. ज्योतिष में हरे रंग का संबंध बुध ग्रह से बताया गया है. मान्यता है कि यह उपाय बुध ग्रह को मजबूत करने और जीवन में सकारात्मकता बढ़ाने में मदद करता है.
यह भी पढ़ें: September Hindu Calendar 2026: जन्माष्टमी से पितृ पक्ष तक, देखें लिस्ट
गणेश जी को हल्दी चढ़ाएं
बुधवार को गणेश जी की पूजा करते समय उन्हें हल्दी अर्पित करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्यों में सफलता मिलती है.
हरी चीजों का दान करें
अगर नौकरी या कारोबार में परेशानी चल रही है, तो बुधवार के दिन हरी मूंग की दाल, हरे कपड़े या हरी चूड़ियों का दान कर सकते हैं. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, हरी वस्तुओं का दान बुध ग्रह से जुड़ा माना जाता है और इससे आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें : September 2026 Grah Gochar: सितंबर के ये 5 बड़े ग्रह गोचर लाएंगे देश-दुनिया में बड़ा उथल-पुथल, पढ़ें ज्योतिषीय आकलन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए