कल मनाया जाएगा पहली पौष विनायक चतुर्थी, जानें इसका क्या है महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Jan 2025 8:52 AM

विज्ञापन

Vinayak Chaturthi 2025

Vinayak Chaturthi 2025: पौष मास में 3 जनवरी 2025, शुक्रवार को विनायक चतुर्थी व्रत एक विशेष संयोग में मनाया जाएगा. इस दिन का शुक्रवार होना मां लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करेगा, साथ ही इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर करेगा, जहां पहले से ही शनि उपस्थित हैं.

विज्ञापन

Vinayak Chaturthi 2025: प्रत्येक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान गणेश की आराधना की जाती है. अनेक लोग सुखमय जीवन की इच्छा से विनायक चतुर्थी का व्रत रखते हैं और शुभ मुहूर्त में विधिपूर्वक पूजा करते हैं. कई स्थानों पर इसे गणेश चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. आइए जानते हैं कि जनवरी में विनायक चतुर्थी कब मनाई जाएगी.

नए साल में कब है पहली विनायक चतुर्थी

विनायक चतुर्थी 2025 का आयोजन हिन्दू पंचांग के अनुसार, नए वर्ष की पहली शुक्ल चतुर्थी को शुक्रवार, 3 तारीख को रात 1 बजकर 8 मिनट से प्रारंभ होगा और यह उसी दिन रात 11 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 03 जनवरी को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा.

नए साल का पहला गुरुवार आज, इस आरती से करें बृहस्पति देव को प्रसन्न

विनायक चतुर्थी पर किस मंत्र का जाप करें

इस दिन आप ”ॐ गं गणपतये नम: ” मंत्र का 108 बार जाप करें

चंद्र दर्शन का महत्व

विनायक चतुर्थी के अवसर पर चंद्रमा को अर्घ्य देने के पश्चात पूजा का कार्य पूर्ण होता है. यह मान्यता है कि विनायक चतुर्थी को अर्घ्य अर्पित करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है.

विनायक चतुर्थी पूजा विधि

  • सुबह सबसे पहले स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए.
  • इसके पश्चात, घर की सफाई करके पंचोपचार विधि से भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए.
  • भगवान गणेश को पीले वस्त्र, दूर्वा, हल्दी और मोदक अर्पित करना चाहिए.
  • आरती के समय देशी घी का दीप जलाकर भगवान गणेश की आरती करनी चाहिए.
  • मंत्रों का जप करना आवश्यक है, साथ ही गणेश चालीसा का पाठ भी अवश्य करना चाहिए.
  • भगवान गणेश से जीवन में सुख और समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए.
  • अंत में, भगवान गणेश को भोग अर्पित करने के बाद प्रसाद का वितरण करना चाहिए.
  • हिंदू धर्म शास्त्रों में इस दिन दान को अत्यंत शुभ माना गया है.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola