Vinayak Chaturthi 2024: इस सप्ताह रखा जाएगा विनायक चतुर्थी व्रत, यहां से जानें शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Dec 2024 9:01 AM
Vinayak Chaturthi 2024
Vinayak Chaturthi 2024: हिन्दू धर्म में विनायक चतुर्थी का अत्यधिक महत्व है. इस दिन सभी भक्तों द्वारा विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है. इस दिन विधिपूर्वक भगवान गणेश की आराधना करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में आने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है. इसके अतिरिक्त, इस दिन घर में सुख-समृद्धि का निवास होता है और जीवन में धन की कमी नहीं होती.
Vinayak Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी का अत्यधिक महत्व है, जिसे प्रत्येक वर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे भक्तों को सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है और उनके जीवन में धन की कमी नहीं होती. विनायक चतुर्थी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं.
Shukra Gochar 2024: शुक्र कर रहे हैं मकर राशि में गोचर, जानें किन राशियों पर पड़ेगा दुष्प्रभाव
विनायक चतुर्थी दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 04 दिसंबर को अपराह्न 01 बजकर 10 मिनट पर प्रारंभ होगी. इसका समापन 05 दिसंबर को अपराह्न 12 बजकर 49 मिनट पर होगा. इस दिन चन्द्रास्त का समय रात 09 बजकर 07 मिनट है. श्रद्धालु 05 दिसंबर को विनायक चतुर्थी का व्रत रख सकते हैं.
विनायक चतुर्थी का महत्व
हिन्दू धर्म में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है. यह विश्वास किया जाता है कि उनकी आराधना से सभी प्रकार के विघ्न समाप्त होते हैं और सभी कार्य सफल होते हैं. गणेश चतुर्थी को नए कार्यों की शुरुआत के लिए एक शुभ अवसर माना जाता है. भगवान गणेश को बुद्धि और विवेक का देवता माना जाता है. इस दिन उनकी पूजा करने से बुद्धि में वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. इसके अतिरिक्त, भगवान गणेश के “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करने से मन को शांति प्राप्त होती है.
विनायक चतुर्थी पर करें इस मंत्र का करें जप
गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः . द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः ॥
विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः . द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत् ॥
आर्थिक प्रगति हेतु मंत्र
ॐ एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात् ॥
ॐ महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात् ॥
ॐ गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात् ॥
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










