विजया एकादशी के दिन क्या खाएं और क्या नहीं? जानें नियम

Updated at : 12 Feb 2026 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
Vijaya Ekadashi Vrat Food

एकादशी व्रत आहार

Vijaya Ekadashi Vrat Niyam : विजया एकादशी के दिन खाने-पीने को लेकर सख्त नियम होते हैं. व्रत के दिन कुछ चीजों का सेवन पूरी तरह वर्जित होता है, जबकि कुछ चीजों का सेवन करना शुभ माना जाता है. ऐसे में यदि आप पहली बार यह व्रत कर रही हैं, तो व्रत से पहले खाने-पीने से जुड़े जरूरी नियम जरूर जान लें.

विज्ञापन

Vijaya Ekadashi Vrat Niyam: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ने वाली एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है. जीवन में सफलता और विजय की प्राप्ति के लिए इस व्रत को किया जाता है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. मान्यता है कि प्रभु श्रीराम ने लंका जाने से पहले यह व्रत किया था, जिसके बाद उन्हें विजय की प्राप्ति हुई. इस व्रत को करने के लिए कुछ खास नियम होते हैं. व्रत के दौरान खाने-पीने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. आइए जानते हैं विजया एकादशी के दिन क्या खाएं और क्या नहीं.

विजया एकादशी व्रत नियम

विजया एकादशी का व्रत लोग तीन तरह से रख सकते हैं—

1. निर्जला व्रत: इसमें व्रती पूरे दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए रहता है. यह व्रत करने का सबसे कठिन तरीका माना जाता है.

2. फलाहार व्रत: इसमें व्रती उपवास के दौरान फल, शरबत, दूध और जूस समेत अन्य फलाहारी चीजों का सेवन कर सकता है.

3. सात्विक आहार व्रत: इसमें व्रती भोजन ग्रहण कर सकता है. यह भोजन सेंधा नमक डालकर बनाया जाता है. इसमें किसी भी तरह की तामसिक चीजें नहीं डाली जाती हैं.

विजया एकादशी के दिन क्या खाएं?

फलाहार व्रत

यदि आप फलाहार व्रत कर रही हैं तो इस दिन तरह-तरह के फल और ड्राई फ्रूट खा सकती हैं. साथ ही शरबत और जूस भी पी सकती हैं, जैसे—

  • सेब
  • अनार
  • केला
  • नाशपाती
  • नारियल
  • पपीता
  • अंगूर
  • अमरूद 

विजया एकादशी के दिन क्या पिएं?

  • जूस में मौसमी का जूस,
  • लस्सी
  • चुकंदर का जूस
  • संतरे का जूस
  • नींबू पानी
  • छाछ 

सात्विक आहार व्रत

यदि आप विजया एकादशी के दिन सात्विक आहार व्रत रख रही हैं तो आप इन चीजों का सेवन कर सकती हैं—

  • साबूदाना से बनी खीर या खिचड़ी
  • कुट्टू के आटे की रोटी
  • सिंघाड़े के आटे का हलवा या रोटी
  • राजगिरा से बने व्यंजन
  • अरबी के पत्ते की सब्जी
  • शकरकंद

खाना बनाने के लिए किन मसालों का इस्तेमाल करें?

व्रत के दिन खाने में ज्यादा मसाले नहीं डालने चाहिए. कम मसाले वाला सादा भोजन करना बेहतर माना जाता है. आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं—
सेंधा नमक, 

  • काली मिर्च
  • जीरा
  • पंचफोरन
  • हरी मिर्च 

विजया एकादशी के दिन क्या नहीं खाएं?

  • विजया एकादशी के दिन तामसिक चीजें जैसे प्याज, लहसुन, मांस-मछली, शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • साथ ही अनाज जैसे चावल, मूंग, अरहर, गेहूं, चना दाल समेत अन्य दाल और अनाजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: विजया एकादशी 2026 कब हैं? जानें सहीं तिथि, शुभ मुर्हूत, पूजा की विधि, महत्व Vijaya Ekadashi 2026

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola