Tulsi Vivah 2024: कब मनाया जा रहा है तुलसी विवाह, जानें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Nov 2024 12:36 PM

विज्ञापन

Kartik Purnima 2024

Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह 2024 की डेट को लेकर कंफ्यूजन हो गई है. यहां जानें ज्योतिषाचार्य से कि 12 या 13 नवंबर कब मनाया जाएगा तुलसी विवाह

विज्ञापन

Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जिसे खासकर उत्तर भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. यह खास दिन भगवान विष्णु या भगवान कृष्ण और तुलसी के पौधे के मिलन का प्रतीक है. इस दिन को विशेष रूप से धार्मिक महत्व दिया जाता है, क्योंकि यह विवाह के मौसम की शुरुआत को दर्शाता है. हर साल कार्तिक मास में मनाए जाने वाले इस पर्व की तारीख को लेकर इस बार थोड़ा असमंजस है. कुछ लोग कह रहे हैं कि तुलसी विवाह 12 नवंबर को होगा, तो कुछ 13 नवंबर को, ऐसे में आइए जानते हैं इस साल सही तिथि और मुहूर्त के बारे में.

तुलसी विवाह 2024 की सही तारीख और मुहूर्त

तुलसी विवाह 2024 इस साल 12 नवंबर, मंगलवार को मनाया जाएगा. हालांकि, कुछ लोग 13 नवंबर को भी इसे मनाने की बात कर रहे थे, लेकिन वैदिक पंचांग के अनुसार, इस दिन कार्तिक मास की द्वादशी तिथि शाम 4:02 बजे से शुरू होगी और 13 नवंबर को दोपहर 1:01 बजे इसका समापन होगा.

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा के स्नान से मिलता है 100 अश्वमेध यज्ञों का फल, जानें शुभ समय

तुलसी विवाह पूजा विधि

तुलसी विवाह पूजा विधि तुलसी विवाह के दिन पूजा विधि खास होती है, जो बहुत ही सरल और प्रभावशाली है.इसे इस प्रकार करें:

तुलसी की पूजा करें

सबसे पहले घर में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और उसे अच्छे से सजाएं.

स्नान और पवित्रता

पूजा से पहले अच्छे से स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें.

तुलसी की परिक्रमा करें

तुलसी के पौधे के चारों ओर तीन या सात परिक्रमा करें और उसे प्रणाम करें.

गंगाजल छिड़कें

तुलसी के पौधे पर गंगाजल छिड़कें, ताकि पूजा में पवित्रता बनी रहे.

धूप और दीप

तुलसी के सामने धूप और दीप जलाएं संभवत हो सके तो 11 दीपक जलाए.

तुलसी विवाह करें

भगवान श्री कृष्ण या भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र रखें और तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह सजाकर उनका विवाह करे.

मिठाई और प्रसाद

इस दिन विशेष रूप से मिठाई और प्रसाद बांटें.

तुलसी विवाह का धार्मिक महत्व

तुलसी विवाह का महत्व तुलसी विवाह का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है.इस दिन तुलसी माता का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ करवाया जाता है,जो भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं.घर में तुलसी का पौधा रखने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है. इस दिन अगर आप तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं तो आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है और समृद्धि आती है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola