ePaper

Surya Grahan : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू, जानें 2022 में कब लगेगा पहला सूर्य ग्रहण

Updated at : 04 Dec 2021 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू, जानें 2022 में कब लगेगा पहला सूर्य ग्रहण

Surya Grahan : सूर्य ग्रहण आज 10.59 बजे से शुरू हो चुका है. यह ग्रहण दोपहर 03:07 मिनट पर समाप्त होगा. इसके बाद साल 2022 में भी दो सूर्य ग्रहण लगेंगे. पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल में लगेगा.

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण आज 10.59 बजे से शुरू हो चुका है. आज का सूर्य ग्रहण इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है. इसके बाद अब अलगा सूर्य ग्रहण साल 2022 में लगेगा. अगले साल यानी साल 2022 में भी दो सूर्य ग्रहण लगेंगे. पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा. यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा.

30 अप्रैल 2022 को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जिसका असर दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखने को मिलेगा. ये सूर्य ग्रहण दोपहर 12:15 से लेकर शाम 04:07 बजे तक रहेगा.

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा. यह भी आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. यह सूर्य ग्रहण शाम 04:29 बजे से शुरू होगा और 05:42 बजे तक रहेगा. इसे यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका में देखा जा सकेगा.

सूर्य ग्रहण कितने तरह का होता है जानें

1. पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) : जब चंद्रमा सूर्य के बीच में आकर उसको पूरी तरह से ढक लेता है तो पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता है.

2. आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) : जब चन्द्रमा सूर्य व पृथ्वी के बीच में इस प्रकार आता है कि सूर्य उससे पूरी तरह से नहीं ढकता और सूर्य का सिर्फ कुछ हिस्सा ही ढकता है, तब इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं.

3. वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) : चन्द्रमा जब पृथ्वी के काफी दूर रहते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है. ऐसे में सूर्य का सिर्फ मध्य भाग ढकता है और सूर्य कंगन की तरह नजर आता है. इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं.

4 दिसंबर सूर्य ग्रहण का समय

सूर्य ग्रहण की तिथि: 4 दिसंबर, शनिवार.

सूर्य ग्रहण का आरंभ: प्रातः10:59 बजे से,

सूर्य ग्रहण समाप्त: दोपहर 03:07 मिनट पर.

सूर्य ग्रहण लगने के पीछे वैज्ञानिक और धार्मिक कारण

जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है. इसी वजह से पृथ्वी पर कुछ पलों के लिए सूरज की रोशनी ठीक से नहीं आ पाती और अंधेरा छा जाता है. इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान राहु सूर्य को निगल लेता है. इस दौरान सूर्य कष्ट में होता है और ग्रहण लग जाता है. लेकिन राहु का धड़ न होन के कारण कुछ ही समय में सूर्य वापस अपनी स्थिति में लौट आता है. सूर्य के अपनी स्थिति में वापस लौटते ही ग्रहण खत्म हो जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola