ePaper

Surya Grahan 2024: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सही समय, सूतक काल और पूरी डिटेल्स

Updated at : 26 Mar 2024 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan 2024

Surya Grahan 2024

Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल दिन सोमवार को लगेगा. सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है और ग्रहण लगने के बाद तक रहता है. आइए जानते है इस सूर्य ग्रणह से जुड़ी पूरी जानकारी

विज्ञापन

Surya Grahan 2024 Date: चैत्र अमावस्या 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को है. चैत्र अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगेगा. 8 अप्रैल के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण बेहद दुर्लभ होगा. यह सूर्य ग्रहण इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहणकाल के दौरान हमारे आसपास की हर चीज प्रभावित होती है. बता दें कि सूर्य ग्रहण से पहले 25 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था, जो भारत में दिखाई नहीं दिया था, इसलिए इसका प्रभाव भी यहां पर मान्य नहीं हुआ. हालांकि 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा. अब हर कोई यही जानना चाह रहा है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में पड़ेगा या नहीं? आइए जानते हैं कि 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण कितने बजे लगेगा, सूतक काल मान्य होगा या नहीं और किन-किन जगहों पर दिखाई देगा…

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल दिन सोमवार को लगेगा. भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और 9 अप्रैल को मध्य रात्रि में 2 बजकर 22 मिनट पर इसका समापन होगा. सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे 25 मिनट तक रहेगी. ये सूर्य ग्रहण मीन राशि और स्वाती नक्षत्र में लगेगा. भारत में रात होने के कारण सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा. इसलिए सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा.

साल का पहला सूर्य ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई

यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. 8 अप्रैल को दिन में ही लोगों को रात का अहसास होगा. सूर्य ग्रहण के दौरान करीब 7 मिनट तक सूर्य दिखाई नहीं देगा. ऐसा पहले 1970 में हुआ था. यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा. सूर्य ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला समेत दुनिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा.

Surya Grahan 2024: पंद्रह दिन बाद लगेगा मुसीबत वाला सूर्य ग्रहण, 7 मिनट तक रहेगा ब्लैकआउट

भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?
सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है और ग्रहण लगने के बाद तक रहता है, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा, इसलिए यहां पर इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

ग्रहण के दौरान क्या करें

  1. ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान आदि कर लेना शुभ माना जाता है.
  2. ग्रहण काल में अपने इष्ट देव या देवी की पूजा अर्चना करना शुभ होता है.
  3. चंद्र ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना जाता है.
  4. ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगा जल का छिड़काव करना चाहिए.
  5. ग्रहण खत्म होने के बाद एक बार फिर स्नान करना चाहिए.
  6. ग्रहण काल के दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डालना चाहिए.

ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए.
  • ग्रहणकाल में कैंची, सूई, चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें.
  • ग्रहणकाल में स्नान नहीं करना चाहिए. ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करें.
  • ग्रहण को खुली आंखों से नहीं देखें.
  • ग्रहणकाल के दौरान गुरु प्रदत्त मंत्र का जाप करते रहना चाहिए.

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे
यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola