Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को जरूर करें ये उपाय, लक्ष्मी मां का मिलेगा आशीर्वाद
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Dec 2024 6:00 AM
Shukrawar Ke Upay
Shukrawar Ke Upay शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से धन और संपत्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे जीवन में सुख और समृद्धि का संचार होता है. इसलिए आज हम आपको शुक्रवार के दिन किए जाने वाले कुछ प्रभावी उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपके घर में धन के साथ-साथ सुख और शांति भी आएगी.
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन धार्मिक परंपराओं के अनुसार मां लक्ष्मी की आराधना के लिए विशेष रूप से समर्पित होता है. इस दिन मां लक्ष्मी का ध्यान मन में करें और कनकधारा स्त्रोत या श्रीसूक्त का पाठ करें, तो देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर में निवास करती हैं. उनकी कृपा से परिवार में सुख और शांति का वास होता है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे और समृद्धि का अनुभव करेंगे. आपके धन में वृद्धि और बरकत होती है. आज हम मां लक्ष्मी की पूजा के लिए कुछ सरल उपाय प्रस्तुत कर रहे हैं, जो आपको सुख और समृद्धि प्रदान करेंगे.
कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाएं
शुक्रवार के दिन तीन कुंवारी कन्याओं को अपने घर आमंत्रित करें और उन्हें खीर का भोग अर्पित करें. विदाई के समय उन्हें पीले वस्त्र और दक्षिणा देकर सम्मानित करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस क्रिया से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं.
Shukrawar Ke Upay aur Totke: हर शुक्रवार करें ये उपाय, लक्ष्मीजी की बरसेगी कृपा
मीठा दही ग्रहण कर घर से निकलें
यदि आप शुक्रवार को धन संबंधी किसी कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो मीठा दही ग्रहण करके निकलें. इससे आपके कार्य में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी.
लक्ष्मी जी की आरती करने से पहले जान लें इसका भावार्थ
कर्ज से मुक्ति का उपाय
शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच कौड़ी और एक चांदी का सिक्का बांधकर अपनी तिजोरी में रखें. इससे धन का आगमन प्रारंभ होगा और पुराने कर्जों से शीघ्र मुक्ति भी प्राप्त होगी.
सफेद वस्तुओं का दान करें
हिंदू धर्म के अनुसार माता लक्ष्मी को सफेद रंग अत्यंत प्रिय है. इसलिए शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना आवश्यक माना जाता है. यह विश्वास है कि सफेद वस्तुओं का दान करने से जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है. अतः आप भी शुक्रवार को शक्कर, सफेद कपड़ा, कपूर, दूध, दही आदि का दान करें.
इस मंत्र का जाप करें
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए. इस दिन आप “ओम शुम शुक्राय नमः” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” मंत्रों का जाप अवश्य करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










