Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा का व्रत रखने से चंद्रमा दोष होगा दूर, जानें किस दिन है ये त्योहार
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Oct 2024 10:45 AM
Sharad Purnima 2024
Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा के अवसर पर चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व होता है. इसे शरद पूनम और रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने गोपियों के साथ महा रास का आयोजन किया था, जिसके कारण इसे रास पूर्णिमा कहा जाता है.
Sharad Purnima 2024: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा मनाया जाता है वर्ष में बारह पूर्णिमा मनाया जाता सभी पुर्णिमा का प्रभाव अलग -अलग है लेकिन आश्विन मास के पूर्णिमा को विशेष तौर पर मनाया जाता है इस पूर्णिमा के कई नाम से जाना जाता आश्विन माह से शरद ऋतू का आरंभ होता है जिसे शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इसे रास पूर्णिमा भी कहते है.
शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा भी कहते है
इसका धर्मिक मान्यता यह है शरद ऋतू के पूर्णिमा में भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ रास रचाया था दूसरी मान्यता यह है शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करने के लिए आती है. शरद पूर्णिमा के दिन खुले आसमान के निचे चांद की रौशनी में खीर रखने का विधान है. शरद पूर्णिमा के रात चंद्रमा की रौशनी बहुत ही महतवपूर्ण माना जाता है.इस दिन चंद्रमा सोलह कला से सुसज्जित होते है ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चंद्रमा को मन का कारक माना गया है चंद्रमा की प्रकाश हमारे शारीर को शीतलता प्रदान करते करते है साथ ही शरीर में उर्जा भरपूर प्रदान करते है शरद पूर्णिमा की रात की किरण अमृत समान है इसलिए शरद पूर्णिमा की रात में चावल की खीर बनाकर बर्तन में रखकर रात्रि में खुले आसमान के निचे रखकर जालीदार कपडे से ढककर रखे अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में पूरे परिवार को खिलाए इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाता है.
शरद पूर्णिमा कब है ?
पंचांग के अनुसार शरद पूर्णिमा जिसे कोजागरी पूर्णिमा कहते है पूर्णिमा तिथि का आरंभ 16 अक्तूबर 2024 दिन बुधवार समय रात्रि 07:47 मिनट से आरम्भ होगा.पूर्णिमा तिथि का समाप्ति 17 अक्तूबर 2024 ,संध्या 05:22 मिनट पर समाप्त होगा.
चन्द्र उदय 16 अक्तूबर 2024 संध्या 04:50 मिनट से आरम्भ होगा.
चंद्रास्त 17 अक्तूबर 2024 दिन गुरुवार सुबह 05:30 तक रहेगा.
स्नान तथा दान की पूर्णिमा कब करें ?
ऐसे लोग जिनको पूर्णिमा का स्नान दान तथा व्रत करना है उन्हें 17 अक्तूबर को 2024 दिन गुरुवार को पूर्णिमा व्रत किया जायेगा क्योंकि पूर्णिमा में चंद्रमा का पूजन किया जाता है वह 17 अक्तूबर 2024 को संध्या 05:22 मिनट तक पूर्णिमा मिल रहा है.
शरद पूर्णिमा को लेकर धर्मिक मान्यता
मान्यता यह है शरद पूर्णिमा के दिन घर में सुख समृद्धि के लिए इस दिन महिलाए को भोजन कराने के आलावा सूर्यास्त से पहले कुछ भेट प्रदान करनी चाहिए.इस दिन सूर्यास्त के बाद बाल में कंघी करना या अग्नि पर तावा चढ़ाना शुभ नहीं होता है.
ज्योतिषीय महत्व
शरद पूर्णिमा के दिन पूजन करने से चंद्रमा से सम्बंधित दोष दूर होते है जिनके कुंडली में चन्द्र कमजोर है या नीच राशि में है या विषयोग ,चंद्रग्रहण योग बना हुआ है वह खुले आसमान के निचे चन्द्रमा के प्रकाश में बैठे. शरद पूर्णिमा पर मंदिर में विशेष पूजन करे चन्द्र दोष दूर होता है.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










