ePaper

Shani Vakri 2020: कुछ ही दिनों में शनि चलेंगे उल्टी चाल, तुला, मकर, धनु, कुंभ मिथुन राशियों की बढ़ेगी परेशानी

Updated at : 05 May 2020 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
Shani Vakri 2020: कुछ ही दिनों में शनि चलेंगे उल्टी चाल, तुला, मकर, धनु, कुंभ मिथुन राशियों की बढ़ेगी परेशानी

Shani Vakri 2020: सूर्यपुत्र शनिदेव 11 मई को अपनी वक्री (Shani Vakri) चाल चलेंगे यानी कि उल्टी चाल. 24 जनवरी को शनिदेव का मकर राशि (Makar Rashi) में गोचर हुआ था और अब 11 मई से उल्टी चाल चलेंगे. शनि की ये चाल ज्योतिष अनुसार अच्छी नहीं मानी जाती है, शनि की उल्टी चाल खासकर उन लोगों को परेशान करती है.

विज्ञापन

Shani Vakri 2020: सूर्यपुत्र शनिदेव 11 मई को अपनी वक्री (Shani Vakri) चाल चलेंगे यानी कि उल्टी चाल. 24 जनवरी को शनिदेव का मकर राशि (Makar Rashi) में गोचर हुआ था और अब 11 मई से उल्टी चाल चलेंगे. शनि की ये चाल ज्योतिष अनुसार अच्छी नहीं मानी जाती है, शनि की उल्टी चाल खासकर उन लोगों को परेशान करती है, जिन पर शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati) या फिर ढैय्या (Shani Dhaiya) चल रही हो, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि शनि की उल्टी चाल परेशान ही करें. अगर शनि आपकी कुंडली में मजबूत स्थिति में विराजमान हैं तो आपको शनि की इस अवस्था में भी लाभ ही प्राप्त होगा.

इन पांच राशियों की बढ़ेगी परेशानी

तुला. आपके ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है, इसलिए वक्री शनि आपके कष्ट बढ़ा सकता है. व्यापार में आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है, वहीं, निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है. शनि के वक्री होने से माता से मतभेद हो सकता है. मानसिक स्थिति कमजोर रहेगी. वाद विवादों से बचने की जरूरत है.

मकर: आप पर शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है, जो आपको मानसिक कष्ट देगा. आप इस दौरान गलत निर्णय ले सकते हैं. व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है. आपको अपनी सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है. सेहत का ध्यान रखें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं.

धनु: आपके ऊपर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है. हालांकि ये चरण जाते जाते कुछ न कुछ अच्छा देकर ही जाता है. शनि के वक्री होने से आपको व्यापार में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा. आर्थिक स्थिति कमजोर रहने से आप परेशान रहेंगे. आपको इस दौरान बेहद ही संयम से काम लेना होगा.

कुंभ: आपके ऊपर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हुआ है और शनि का वक्री होना आपके लिए परेशानी भरा रहने वाला है. शनि की उल्टी चाल से आपके कष्टों में बढ़ोतरी होगी. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है. व्यवसाय में कोई भी बड़ा निवेश सोच समझकर ही करें.

मिथुन: आपके ऊपर शनि की ढैय्या चल रही है. वक्री शनि आपकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ सकता है. अचानक अप्रिय घटनाएं घटित होने लगेंगी. कार्यक्षेत्र में प्रमोशन होने में देरी होगी. धन से जुड़े कार्यों को सावधानी के साथ करें नहीं तो हानि हो सकती है. खुद को आप भ्रमित महसूस कर सकते हैं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola