पुत्रदा एकादशी: भगवान विष्णु की पूजा के लिए कौन-सी दिशा है शुभ? जानें प्रतिमा रखने का नियम

Updated:
विज्ञापन

भगवान विष्णु की पूजा करते हुए महिला की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सही दिशा में प्रतिमा स्थापित करने और पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. जानें भगवान विष्णु को किस दिशा में रखें और भक्त का मुख किस दिशा में हो.

विज्ञापन

Putrada Ekadashi 2026: सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत किया जाता है. मान्यता है कि पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए रखा जाता है. पूजा के दौरान भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर किस दिशा में स्थापित करें और किस दिशा में मुख करके पूजा करें, इसे लेकर भी विशेष मान्यताएं हैं. आइए, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं पूजा की सही दिशा और भगवान विष्णु को स्थापित करने का तरीका.

विज्ञापन

भगवान विष्णु को किस दिशा में करें स्थापित?

AI image
AI image

धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी मांगलिक या धार्मिक कार्य के लिए घर का ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा सबसे पवित्र माना जाता है.

  • चौकी की स्थापना: पुत्रदा एकादशी के दिन पूजा की चौकी को घर के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण या पूर्व दिशा में रखें.
  • भगवान का मुख: भगवान विष्णु और बाल गोपाल की प्रतिमा या तस्वीर को चौकी पर पीले वस्त्र बिछाकर इस तरह स्थापित करें कि उनका उत्तर दिशा मुख पूर्व या की ओर हो.

यह भी पढ़ें: 101, 501 या 1100? जानिए रक्षाबंधन पर बहन को कितनी दक्षिणा देना है सही

किस दिशा में बैठकर करें पूजा?

  • साधक का मुख: पूजा करते समय व्रत रखने वाले व्यक्ति का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए.
  • पूर्व दिशा की ओर मुख: पूर्व दिशा की ओर मुख करके पूजा करने से बुद्धि, ज्ञान और एकाग्रता में वृद्धि होने की मान्यता है.
  • उत्तर दिशा की ओर मुख: उत्तर दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना जाता है. इस दिशा की ओर मुख करके पूजा करने से घर में सुख-शांति और धन-धान्य की वृद्धि होने की मान्यता है.

यह भी पढ़ें: पुत्रदा एकादशी 2026: पूजा सामग्री और विधि जानें


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola