पूजा के बाद बची हुई अगरबत्ती और धूपबत्ती की राख का क्या करना चाहिए? जानें नियम

Updated:
विज्ञापन
पूजा के बाद बची हुई अगरबत्ती और धूपबत्ती की राख का क्या करना चाहिए? जानें नियम

Puja Samagri Rules: क्या आप भी पूजा के बाद बची धूपबत्ती और अगरबत्ती की राख को कहीं भी फेंक देते हैं? शास्त्रों के अनुसार, ऐसा करना बेहद अशुभ होता है. जानिए इस पवित्र भस्म का सही उपयोग और विसर्जन करने के आसान और शुभ तरीके.

विज्ञापन

Puja Samagri Rules: सनातन धर्म में पूजा के दौरान धूपबत्ती और अगरबत्ती जलाने की परंपरा है. मान्यता है कि इसकी सुगंध से घर का वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. लेकिन पूजा के बाद बची हुई राख (भस्म) का क्या करना चाहिए, इसे लेकर कई लोग असमंजस में रहते हैं. अक्सर लोग अनजाने में इस पवित्र भस्म को कूड़ेदान में फेंक देते हैं या कहीं भी डाल देते हैं. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में इसे उचित नहीं माना गया है. आइए जानते हैं कि पूजा की भस्म क्या करना चाहिए.

पूजा की भस्म का क्या करें?

पवित्र जल में प्रवाहित करें

यदि आपके घर के आसपास कोई स्वच्छ नदी, नहर, सरोवर या अन्य पवित्र जल स्रोत उपलब्ध हो, तो इस भस्म को वहां श्रद्धापूर्वक प्रवाहित कर दें. ऐसा करने से इसकी पवित्रता बनी रहती है.

गमले या साफ मिट्टी में दबाएं

यदि आसपास कोई जल स्रोत उपलब्ध नहीं है, तो पर्यावरण-अनुकूल तरीका यह है कि इस भस्म को घर के गमलों की मिट्टी में मिला दें. विशेष रूप से तुलसी, पीपल या केले के पौधे की साफ मिट्टी में इसे डालना शुभ माना जाता है. इससे भस्म का सम्मान भी बना रहता है और यह मिट्टी के लिए खाद का भी काम करती है.

तिलक के रूप में करें प्रयोग

यदि आप शुद्ध गाय के गोबर से बनी धूपबत्ती या पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री से बनी धूप का उपयोग करते हैं, तो उसकी भस्म को एक छोटी डिब्बी में सुरक्षित रख सकते हैं. प्रतिदिन पूजा के बाद इस भस्म का तिलक माथे या कंठ पर लगाने की मान्यता है. माना जाता है कि इससे मन शांत रहता है और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है.

यह भी पढ़ें: Weekly Color Guide: किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना होता है शुभ? जानें सोमवार से रविवार तक का कलर गाइड

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola