अकाल मृत्यु का कारण बन सकती हैं ये आदतें, जरूर जानें
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Dec 2024 7:55 PM
premanand ji maharaj ke anusar mrityu ka karan
premanand ji maharaj: काल मृत्यु के योग कुंडली या हस्तरेखा में उपस्थित होते हैं, लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि यदि कुंडली में यह योग नहीं है, तब भी कुछ व्यक्तियों को अकाल मृत्यु का सामना करना पड़ता है। यहां जानें प्रेमानंद महाराज से कि कौन से वो वजहें हैं जो आकाल मृत्यु का कारण बनती हैं.
यदि हम अपने जीवन में सकारात्मक आदतों को अपनाते हैं, तो कई समस्याएँ अपने आप हल हो जाती हैं. इसके विपरीत, यदि हमारी आदतें नकारात्मक हैं, तो जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, और ये आदतें हमारी असामयिक मृत्यु का कारण भी बन सकती हैं. प्रेमानंद जी महाराज, जो आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने कुछ ऐसी आदतों का उल्लेख किया है जिनसे हमें हमेशा बचना चाहिए. आइए, इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
संध्या काल में इन कार्यों से बचना चाहिए
संध्या काल में भोजन करना और शारीरिक संबंध बनाना उचित नहीं माना जाता. इन गतिविधियों से व्यक्ति की आयु पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. इस समय भगवत भजन करने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है.
Kal Ka Rashifal 17 december 2024: कर्क राशि वालों को चिंता और तनाव का अनुभव होगा, जानें कल का राशिफल
Night Mantra: रात में सोने से पहले जप लें ये चमत्कारी मंत्र, दूर होगी हर परेशानी
साधु संतों का अपमान
महान संत प्रेमानंदजी महाराज के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति साधु, संतों, गुरुओं या अपने पिता का अपमान करता है, तो उसके जीवन में अनेक समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं. यदि कोई गंभीर अपराध किया गया है, तो यह अकाल मृत्यु का कारण बन सकता है.
दूसरों के जूते-चप्पलों या कपड़े पहनना
महान संत प्रेमानंदजी महाराज के अनुसार, शास्त्रों के अनुसार, दूसरों के जूते-चप्पल या कपड़े पहनने से व्यक्ति की आयु में कमी आती है. कई लोग अपने मृतकों के वस्त्र पहनने लगते हैं, जो कि अत्यंत नकारात्मक है. इस प्रकार के कार्य अल्पायु के योग उत्पन्न करते हैं.
ब्रह्म मुहूर्त में सोना
जो व्यक्ति ब्रह्म मुहूर्त में सोते रहते हैं, उनकी जीवन अवधि में कमी आ सकती है. इसके विपरीत, जो लोग इस समय योग, ध्यान और भजन में संलग्न रहते हैं, उनकी आयु में वृद्धि होती है.
पवित्र स्थलों पर अशुद्धता फैलाना
यदि आप धार्मिक और पवित्र स्थलों पर अशुद्धता फैलाते हैं या अनुचित कार्य करते हैं, तो यह भी आपकी आयु को प्रभावित कर सकता है. इसलिए, पवित्र स्थलों पर आपको सरलता और विनम्रता से व्यवहार करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










