Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत के दिन करें ये 4 आसान उपाय, जीवन से हर परेशानी हो सकती है दूर

Edited by Neha Kumari
Updated:
विज्ञापन

प्रदोष व्रत उपाय

Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत का दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. इस दिन सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति के लिए भगवान शिव की पूजा के साथ कुछ खास ज्योतिषीय उपाय किए जा सकते हैं. आइए जानते है प्रदोष व्रत के दिन कौन-कौन से उपाय करना चाहिए.

विज्ञापन

Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत हिंदू धर्म में एक विशेष पर्व है. यह भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. इस साल माघ महीने में प्रदोष व्रत 30 जनवरी को रखा जाएगा. माना जाता है कि इस भगवान शिव की पूजा और व्रत को करने से जीवन से रोग-कष्ट दूर होते हैं, दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और जीवन में खुशहाली आती है. इस दिन पूजा के साथ कुछ खास ज्योतिषिक उपाय किए जाएं तो पूजा का प्रभाव और फल दोगुना हो जाता है.

प्रदोष व्रत के दिन करें ये आसान उपाय

गन्ने का रस अर्पित करें

पूजा के दिन प्रदोष काल में भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित करें. माना जाता है कि इससे धन आने के मार्ग खुलते हैं, आर्थिक लाभ होता है और रूके हुए काम पूरे होते हैं.

श्रृंगार अर्पित करें

शुक्र प्रदोष के दिन माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें. साथ ही ‘ॐ उमामहेश्वराय नमः’ मंत्र का जाप करें. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की कड़वाहट दूर होती है और रिश्तों में मधुरता आती है.

महामृत्युंजय मंत्र का जाप

यदि शनि दोष की समस्या है तो इस दिन सूर्यास्त के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें. कहा जाता है कि इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैया का प्रभाव कम होता है.

शहद से महादेव का अभिषेक करें

इस दिन दूध में शहद मिलाकर महादेव का अभिषेक करें. पूजन के समय शिव चालीसा का पाठ करें. इससे करियर में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और मानसिक शांति मिलती है.

प्रदोष व्रत के दिन क्या करें:

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें.
  • यदि आप केवल पूजा कर रहे हैं और व्रत नहीं रख रहे हैं, तब भी इस दिन केवल सात्विक भोजन का सेवन करें.
  • इस दिन क्रोध और झगड़ा न करें.
  • भगवान शिव के मंत्र का जाप करें: “ॐ नमः शिवाय”.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola