कब से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष? नोट करें तिथि, जानें किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
Published by : Neha Kumari Updated At : 18 Mar 2026 10:27 AM
नववर्ष का सांकेतिक चित्र (एआई निर्मित)
Nav Varsha 2026: चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नववर्ष का शुभारंभ हो जाएगा. इस बार हिंदू नववर्ष 13 महीनों का रहने वाला है. आइए जानते हैं, यह नववर्ष किन राशियों के लिए खुशखबरियां लेकर आने वाला है.
Nav Varsha 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है. साल 2026 में यह शुभ तिथि 19 मार्च, गुरुवार को पड़ रही है. इसी दिन से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का प्रारंभ होगा, जिसे देशभर में गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे उत्सवों के साथ मनाया जाएगा. इसी दिन से चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो रही है.
13 महीनों का नववर्ष
विक्रम संवत 2083 की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस वर्ष ज्येष्ठ का अधिक मास लगेगा. इसके कारण यह साल 12 के बजाय 13 महीनों का होगा, जिससे सावन और दीपावली जैसे त्योहारों की तिथियों में थोड़ा अंतर आएगा.
तिथि और शुभ मुहूर्त
ज्योतिष गणना के अनुसार, प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च 2026 को सुबह 06:52 बजे से होगी, जो अगले दिन यानी 20 मार्च को सुबह 04:52 बजे तक रहेगी. उदय तिथि के आधार पर 19 मार्च को ही नववर्ष और नवरात्रि का पूजन मान्य होगा.
इस वर्ष का महत्व (संवत 2083)
इस नए संवत्सर का नाम ‘रौद्र’ है. इस वर्ष के राजा बृहस्पति (गुरु) और मंत्री मंगल होंगे. गुरु के राजा होने से धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में वृद्धि होगी, वहीं मंगल के मंत्री होने से शासन और साहस के क्षेत्र में तेजी देखने को मिल सकती है.
इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
मेष (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मंगल के प्रभाव से अत्यंत ऊर्जावान और सक्रिय रहेगा. करियर के लिहाज से समय अनुकूल है. कार्यक्षेत्र में आपको नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कोर्ट-कचहरी या विवादों के मामलों का समाधान निकल सकता है.
सिंह (Leo): सिंह राशि वालों के लिए संवत 2083 पहचान दिलाने वाला साल होगा. विशेषकर जो जातक सरकारी नौकरी या प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा लाभ मिलने के योग हैं. आपकी निर्णय लेने की क्षमता और लीडरशिप क्वालिटी और मजबूत होगी. सामाजिक और पेशेवर स्तर पर आपकी बातों को विशेष महत्व दिया जाएगा.
वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह साल कड़े परिश्रम के बाद बड़ी सफलता दिलाने वाला है. भूमि, भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे और धन लाभ की संभावना बढ़ेगी. आपकी इच्छाशक्ति आपको हर चुनौती से पार दिलाएगी. निवेश के नजरिए से भी यह साल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










