Nautapa 2025 के दौरान सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 26 Apr 2025 11:05 AM
Nautapa 2025
Nautapa 2025 Upay: नौतपा के दौरान शास्त्रों में वर्णित कुछ उपायों के माध्यम से आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं और सूर्य देवता आपसे प्रसन्न हो सकते हैं. आइए, नौतपा के उपायों के बारे में जानते हैं.
Nautapa 2025: नौतपा वह अवधि है जब सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर आती हैं, जिससे अत्यधिक गर्मी का अनुभव होता है. यह नौ दिनों की अवधि विशेष मानी जाती है, क्योंकि इन दिनों सूर्य देव की पूजा करने से अद्वितीय लाभ प्राप्त होता है. धार्मिक, ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी नौतपा का महत्व है. जानिए इस वर्ष नौतपा कब से प्रारंभ हो रहा है और इस दौरान सूर्य भगवान को कैसे प्रसन्न किया जाए.
नौतपा 2025 कब शुरू हो रहा है?
इस वर्ष 2025 में नौतपा 25 मई से प्रारंभ होकर 8 जून तक चलेगा. सूर्य देव 25 मई को प्रातः 03:27 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जहाँ वह 8 जून तक स्थित रहेंगे. इसी समय से नौतपा की शुरुआत होती है, और इन 9 दिनों में सूर्य की गर्मी अपने चरम पर होती है.
मूलांक 5 वालों के लिए कौन सा रत्न है शुभ और कौन अशुभ
नौतपा का महत्व
ज्योतिष के अनुसार, नौतपा के समय सूर्य की स्थिति व्यक्ति के जीवन में अनेक परिवर्तन ला सकती है. यदि किसी की कुंडली में सूर्य प्रबल होता है, तो उसे जीवन में अपार सफलता, यश और मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है. इसी कारण इस अवधि में सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति को आशीर्वाद मिलता है और उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होते हैं.
नौतपा के दौरान सूर्या भगवान को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
- लाल और केसरिया रंग के वस्त्र पहनें: सूर्य देव को खुश करने के लिए लाल और केसरिया रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना जाता है.
- पिता, सरकारी अधिकारी और प्रशासनिक पदों पर बैठे लोगों का आदर करें: सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए अपने पिता और समाज में उच्च पद पर बैठे लोगों का सम्मान करें.
- रविवार के दिन सूर्योदय से पहले सूर्य से संबंधित दान करें: रविवार के दिन सूर्योदय से पहले सूर्य देव से संबंधित वस्त्र, चावल, ताम्बूल, गुड़ या कोई अन्य दान करने से विशेष आशीर्वाद मिलता है.
- हर दिन सूर्य नमस्कार करें: सूर्या भगवान की पूजा का सबसे प्रभावी तरीका है सूर्य नमस्कार करना. यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है.
- श्वेतार्क वृक्ष को जल अर्पित करें: सूर्या भगवान को प्रसन्न करने के लिए श्वेतार्क के पेड़ को जल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है.
- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें: यह स्तोत्र सूर्य देव के आशीर्वाद को प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण तरीका है. इसे रोजाना पढ़ने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
- दान करें: सूर्या भगवान को प्रसन्न करने के लिए पानी, दही, दूध, गुड़, नारियल पानी, फल आदि का दान करें. विशेष रूप से रविवार के दिन इसे करना अधिक लाभकारी होता है.
नौतपा के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
नौतपा के समय गर्मी अत्यधिक होती है, और इस अवधि में पृथ्वी के विभिन्न क्षेत्रों में लू और तापमान में गंभीर वृद्धि हो सकती है. इससे लोग असहज महसूस कर सकते हैं और कभी-कभी यह जीवन के लिए खतरा भी बन सकता है. इसलिए इस समय विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है.
दोपहर के समय बाहर न निकलें: नौतपा के 9 दिनों में दिन के समय बाहर जाने से बचें, खासकर दोपहर के समय. सूर्य की तपिश इस समय सबसे अधिक होती है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है.
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखें: इस दौरान शरीर को ठंडा रखने के लिए आम का रस, सत्तू, और बेल के रस का सेवन करें. ये चीजें शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती हैं.
नौतपा के इस समय में सूर्या भगवान की पूजा और इन छोटे-छोटे उपायों को अपनाने से न केवल आपकी सेहत में सुधार होगा, बल्कि आप जीवन में सूर्य देव की कृपा से और भी सफलता प्राप्त कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










