Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पर शेषनाग के अलावा इन नाग देवताओं की भी होती है पूजा, जानें धार्मिक मान्यताएं
Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Aug 2023 8:53 AM
Nag Panchami 2025
Nag Panchami 2023: नाग पंचमी पूजा हर साल जुलाई या अगस्त में होती है. नाग पंचमी 2023 सोमवार, 21 अगस्त 2023 को मनाई जा रही है. आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन नाग पंचमी पर शेषनाग केअलावा किन नाग देवताओं की पूजा होती है
Nag Panchami 2023: इस बार नाग पंचमी 21 अगस्त 2023 को पड़ रही है. नाग पंचमी का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से माना जाता है. सावन मास में दो नागपंचमी तिथि आती है. एक शुक्ल पक्ष और एक कृष्ण पक्ष. कृष्ण पक्ष यानी 7 जुलाई को जो नागपंचमी मनाई गई. वह सिर्फ राजस्थान, बिहार और झारखंड राज्यों में मनाई गई. आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन नाग पंचमी पर शेषनाग केअलावा किन नाग देवताओं की पूजा होती है
नाग पंचमी 2023 तारीख, शुभ मुहूर्त
नाग पंचमी (Nag Panchami 2023) पूजा हर साल जुलाई या अगस्त में होती है. नाग पंचमी 2023 सोमवार, 21 अगस्त 2023 को मनाई जा रही है.
नाग पंचमी 2023: तिथि, पूजा का समय
नाग पंचमी तिथि: सोमवार, 21 अगस्त 2023
पंचमी तिथि प्रारंभ: 21 अगस्त 2023 को रात्रि 12:21 बजे
पंचमी तिथि समाप्त: 22 अगस्त 2023 को प्रातः 02:00 बजे
नाग पंचमी पूजा मुहूर्त: प्रातः 05:53 बजे से प्रातः 08:30 बजे तक
भगवान विष्णु के सेवक अनंत नाग
अनंत (शेषनाग): अनंत नाग भगवान विष्णु के सेवक थे जिन्हें शेषनाग के नाम से जाना जाता है. कहा जाता है कि इनके सहस्र फन पर धरती टिकी हुई है.
वासुकि नाग को शिव का सेवक माना जाता है
वासुकि नाग: ये नाग को भगवान शिव का सेवक माना गया है. कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान मंदराचल पर्वत को मथने के लिए वासुकि नाग को ही रस्सी बनाया गया था.
पद्म नाग का नेमिश क्षेत्र पर था शासन
पद्म नाग: ऐसी मान्यता है कि पद्म नागों का गोमती नदी के पास के नेमिश क्षेत्र पर शासन हुआ करता था. जो बाद में मणिपुर में बस गए. इन्हें असम में नागवंशी कहा जाता है.
महापद्म का विष्णुपुराण में है उल्लेख
महापद्म: सांप के विभिन्न कुलों का विष्णुपुराण में नाम आया था. उन्हीं में से एक है महाद्म नाग.
तक्षक नाग का वर्णन महाभारत में भी
तक्षक नाग: महाभारत में तक्षक नाग का वर्णन है. जो पाताल में निवास करते है. कहा जाता है कि यह माता कद्रू के गर्भ से उत्पन्न हुए थे. इनके पिता कश्यप ऋषि है.
ब्राह्मण कुल के माने जाते हैं कुलिक नाग
कुलिक नाग: इस नाग को ब्राह्मण कुल का माना गया है. जिनका संबंध ब्रह्मा जी से बताया जाता है.
शिव के गण में शामिल हैं कर्कट नाग
कर्कट नाग: कहा जाता है कि कर्कट शिव के एक गण हैं. सर्पों की मां कद्रू ने एक बार नागों को सर्प यज्ञ में भस्म होने का श्राप दिया.
शंख नाग होते हैं सबसे बुद्धिमान
शंख नाग: शंख नाग नागों के आठ कुलों में शंख माने गए हैं. अर्थात इन्हें सबसे बुद्धिमान माना गया है.
नाग पंचमी का महत्व
पौराणिक हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सर्पों को पौराणिक काल से ही देवता के रूप में पूजनीय माना गया है. नाग पंचमी के दिन नाग देव की विशेष पूजा का विशेष महत्व है. ऐसी भी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने वाले व्यक्ति को सांप के डसने का भय नहीं होता. ऐसा माना जाता है कि इस दिन सर्पों को दूध से स्नान कराने और पूजन करने और दूध पिलाने से अक्षय-पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन घर के प्रवेश द्वार पर नाग चित्र बनाने की भी परम्परा है. ऐसा करने से घर नाग कृपा से सुरक्षित रहता है.
नाग पंचमी कथा
नाग पंचमी की उत्पत्ति का पता प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और पौराणिक कथाओं से लगाया जा सकता है. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, सांपों का एक प्रमुख स्थान है और वे विभिन्न देवताओं और ऐतिहासिक घटनाओं से जुड़े हुए हैं. हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक, भगवान शिव को अक्सर उनके गले में लिपटे हुए सांप के साथ चित्रित किया जाता है, जिसे वासुकी के नाम से जाना जाता है.
इसके अतिरिक्त, भगवान कृष्ण अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी के किनारे खेल रहे थे. अचानक गेंद पानी में जा गिरी. भगवान नदी में चले गए और कालिया (नाग) ने उन पर हमला कर दिया.
तब कृष्ण ने सांप की पूंछ पकड़ ली और उसे नदी की सतह पर खींच लिया और उसे हरा दिया. उस समय कालिया को एहसास हुआ कि कृष्ण कोई साधारण बालक नहीं, बल्कि भगवान विशु के अवतार थे. उसने माफी मांगी और वादा किया कि वह फिर कभी किसी को पीड़ा नहीं देगा. इस प्रकार यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










