Margshirsha Amavasya 2024: आज मार्गशीर्ष अमावस्या पर करें सत्यनारायण भगवान की कथा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Dec 2024 9:13 AM

विज्ञापन

Margshirsha Amavasya 2024

Margshirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष महीने की अमावस्या का महत्व कार्तिक मास की अमावस्या के समान ही है। यह महीना माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस दौरान लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। इस दिन सत्यनारायण कथा सुनने से शुभफल मिलता है. यहां देखें

विज्ञापन

Margshirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या के नाम से जाना जाता है. इसे अगहन अमावस्या और पितृ अमावस्या भी कहा जाता है. मार्गशीर्ष महीने की अमावस्या का महत्व कार्तिक मास की अमावस्या के समान है. यह महीना माता लक्ष्मी के लिए अत्यंत प्रिय है, इसलिए इस दौरान लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि मार्गशीर्ष मास की अमावस्या पर लक्ष्मी पूजन और व्रत करने से पापों का नाश होता है. इस वर्ष मार्गशीर्ष अमावस्या 1 दिसंबर को मनाई जा रही है.

Shukra Gochar 2024: शुक्रदेव के राशि परिवर्तन से इन राशियों की पलटेगी किस्मत

मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व क्या है?

हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है. यह दिन पितरों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर होता है. इस दिन लोग अपने पूर्वजों को स्मरण करते हैं और उन्हें सम्मानित करते हैं. इसके अतिरिक्त, इस अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए तर्पण और पिंडदान का आयोजन किया जाता है. अमावस्या के दिन शनिदेव की पूजा का भी विशेष महत्व है, जिससे शनि के नकारात्मक प्रभावों से छुटकारा पाने की आशा की जाती है. कई लोग इस पवित्र दिन पर व्रत रखते हैं ताकि उनका मन और शरीर पवित्र बना रहे. अमावस्या के अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ का आयोजन भी किया जाता है.

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन सत्यनारायण पूजा का पाठ करना शुभ

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन सत्यनारायण भगवान की आराधना करने से सभी प्रकार के संकट समाप्त हो जाते हैं.

व्रत और पूजा: विधिपूर्वक व्रत करने और कथा सुनने से व्यक्ति के जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं. सत्यनारायण भगवान की पूजा में विशेष रूप से केले के पत्ते, नारियल, पंचफल, पंचामृत, पंचगव्य, सुपारी, पान, तिल, मोली, रोली, कुमकुम और तुलसी की आवश्यकता होती है. इन्हें प्रसाद के रूप में फल, मिष्ठान और पंजरी अर्पित की जाती है.

मंत्र- ‘ॐ श्री सत्यनारायणाय नमः’ का 108 बार जाप करें.

सत्यनारायण व्रत-पूजन की विधि

इसके पश्चात नारद जी ने भगवान श्रीहरि विष्णु से व्रत की विधि बताने का निवेदन किया. तब भगवान श्रीहरि विष्णु जी ने कहा कि सत्यनारायण व्रत करने के लिए व्यक्ति को दिनभर उपवास रखना चाहिए. श्री सत्यनारायण व्रत करने वाले को स्नान करके स्वच्छ या धुले हुए वस्त्र पहनने चाहिए.

सत्यनारायण भगवान का पूजन शुभ आसन पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके करना चाहिए. इसके बाद सत्यनारायण व्रत कथा का पाठ या श्रवण करना आवश्यक है. संध्या समय में किसी विद्वान पंडित को आमंत्रित करके सत्यनारायण की कथा सुनवानी चाहिए.

भगवान को भोग में चरणामृत, पान, तिल, मोली, रोली, कुमकुम, फल, फूल, पंचगव्य, सुपारी, दूर्वा आदि अर्पित करें. इससे सत्यनारायण देवता प्रसन्न होते हैं. सत्यनारायण व्रत का आयोजन पूर्णिमा के दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह दिन सत्यनारायण का प्रिय दिन माना जाता है. इस दिन चंद्रमा पूर्ण कलाओं के साथ प्रकट होता है और पूर्ण चंद्र को जल से अर्घ्य देने से व्यक्ति के जीवन में पूर्णता आती है.

घर के वातावरण को शुद्ध करके चौकी पर कलश रखकर भगवान श्री विष्णु की मूर्ति या सत्यनारायण की तस्वीर स्थापित कर पूजन करें. परिवार के सदस्यों को एकत्रित करके भजन, कीर्तन का आयोजन करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola