Shukra Gochar 2024: शुक्रदेव के राशि परिवर्तन से इन राशियों की पलटेगी किस्मत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Dec 2024 9:13 AM
Shukra Gochar 2024
Shukra Gochar 2024: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 2 दिसंबर को शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेगा, जिसका प्रभाव कुछ राशियों के जातकों पर विशेष रूप से दिखाई देगा. इस समय धन लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे और करियर तथा नौकरी में सफलता की संभावना भी बढ़ेगी.
Shukra Gochar 2024: दैत्यगुरु शुक्रदेव को ज्योतिष शास्त्र में एक प्रमुख ग्रह के रूप में देखा जाता है. यह प्रेम, सौंदर्य, धन, प्रसिद्धि और आराम का प्रतीक है. शुक्र एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है. इसके अतिरिक्त, वह नियमित रूप से अपने नक्षत्रों को भी बदलता है, जिससे प्रत्येक नक्षत्र का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. शुक्रदेव शीघ्र ही मकर राशि में गोचर करने वाले हैं, जिससे कुछ राशि वालों के करियर और व्यक्तिगत जीवन में अपार खुशियों और सफलताओं की प्राप्ति होगी.
Hast Rekha: हथेली की रेखाएं बताएंगी आपको सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं
कल होगा शुक्रदेव का गोचर
वैदिक पंचांग के अनुसार, 2 दिसंबर को दोपहर 11:46 बजे शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेगा. इसका प्रभाव राशि चक्र की 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार से पड़ेगा, लेकिन तीन राशियाँ ऐसी हैं जिन्हें सबसे अधिक लाभ प्राप्त होगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल रहेगा. इस अवधि में करियर में उन्नति के अच्छे संकेत हैं. जातक इस समय नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं. न्यायालय से संबंधित मामलों में राहत मिलेगी और लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त होगा.
मिथुन राशि
शुक्र का गोचर मिथुन राशि के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा. करियर और व्यवसाय में उन्नति के साथ-साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी. नए वर्ष में मिथुन राशि के जातक संपत्ति या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. परिवार में किसी शुभ कार्य की संभावना भी बन रही है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मानसिक शक्ति में वृद्धि होगी. आंतरिक संतोष में सुधार होगा. प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव संभव हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. साझेदारी के कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है, जबकि संतान के संबंध में चिंताएं बढ़ सकती हैं. पारिवारिक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. अध्ययन और शिक्षण में कुछ बाधाएँ उत्पन्न हो सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










