आज मकर संक्रांति पर जरूर करें  सूर्य भगवान के इस कवच का पाठ

Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Jan 2025 5:00 AM

विज्ञापन

Makar Sankranti 2025 Surya Kawach Paath

Makar Sankranti 2025: धार्मिक परंपरा के अनुसार, मकर संक्रांति के अवसर पर विधिपूर्वक सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही, जो कार्य रुके हुए हैं, वे शीघ्र पूर्ण होते हैं. मकर संक्रांति के दिन सूर्य भगवान के कवच का पाठ जरूर करना चाहिए.

विज्ञापन

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इसे खिचड़ी और उत्तरायण जैसे नामों से भी जाना जाता है. इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी. इस दिन गंगा स्नान करने के साथ-साथ दान और सूर्य की पूजा का विशेष महत्व है. यह पर्व सूर्य देव को समर्पित है. इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है.

    सूर्य कवच (Surya Kavach)

    श्री सूर्य ध्यानम्

    रक्तांबुजासनमशेषगुणैकसिन्धुं
    भानुं समस्तजगतामधिपं भजामि।
    पद्मद्वयाभयवरान् दधतं कराब्जैः
    माणिक्यमौलिमरुणाङ्गरुचिं त्रिनेत्रम्॥

    आज मनाई जा रही है मकर संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

    श्री सूर्य प्रणामः

    जपाकुसुमसङ्काशं काश्यपेयं महाद्युतिम्।
    ध्वान्तारिं सर्वपापघ्नं प्रणतोऽस्मि दिवाकरम् ॥

    याज्ञवल्क्य उवाच

    श्रुणुष्व मुनिशार्दूल सूर्यस्य कवचं शुभम्।
    शरीरारोग्यदं दिव्यं सर्व सौभाग्यदायकम्॥
    दैदिप्यमानं मुकुटं स्फुरन्मकरकुण्डलम्।
    ध्यात्वा सहस्रकिरणं स्तोत्रमेतदुदीरयेत्॥

    आज मनाई जा रही है मकर संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

    शिरो मे भास्करः पातु ललाटे मे अमितद्दुतिः।
    नेत्रे दिनमणिः पातु श्रवणे वासरेश्वरः॥
    घ्राणं धर्मधृणिः पातु वदनं वेदवाहनः।
    जिह्वां मे मानदः पातु कंठं मे सुरवंदितः॥
    स्कंधौ प्रभाकरं पातु वक्षः पातु जनप्रियः।
    पातु पादौ द्वादशात्मा सर्वागं सकलेश्वरः॥

    सूर्य रक्षात्मक स्तोत्र

    सूर्यरक्षात्मकं स्तोत्रं लिखित्वा भूर्जपत्रके।
    दधाति यः करे तस्य वशगाः सर्वसिद्धयः॥
    सुस्नातो यो जपेत्सम्यक् योधीतें स्वस्थ मानसः।
    स रोगमुक्तो दीर्घायुः सुखं पुष्टिं च विंदति॥

    इति श्री माद्याज्ञवल्क्यमुनिविरचितं सूर्यकवचस्तोत्रं संपूर्णं

    विज्ञापन
    Shaurya Punj

    लेखक के बारे में

    By Shaurya Punj

    शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

    Prabhat Khabar App :

    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Download from Google PlayDownload from App Store
    विज्ञापन
    Sponsored Linksby Taboola