Magh Purnima 2026: माघ पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, महत्व, पूजा विधि और मंत्र
Published by : Neha Kumari Updated At : 27 Jan 2026 10:41 AM
माघ पूर्णिमा 2026
Magh Purnima 2026: मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है. आइए जानते हैं कि साल 2026 में माघ पूर्णिमा कब मनाई जाएगी.
Magh Purnima 2026: साल 2026 में माघ पूर्णिमा 1 फरवरी को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि जो भक्त विधि-विधान से भगवान नारायण और माता लक्ष्मी की पूजा करता है और चंद्रदेव को अर्घ्य देता है, उसके जीवन में खुशहाली बनी रहती है. दुख और परेशानियां दूर होती हैं और सफलता प्राप्त होती है.
शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:24 से 6:17 बजे तक
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:13 से 12:57 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:58 से 6:24 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:23 से 3:07 बजे तक
सूर्योदय और चंद्रोदय का समय
- सूर्योदय: सुबह 7 बजकर 9 मिनट
- चंद्रोदय: शाम 5 बजकर 26 मिनट
माघ पूर्णिमा पूजा विधि
माघ पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें. इसके बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करें. फिर पूजा स्थल की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें. एक चौकी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करें और व्रत व पूजा का संकल्प लें.
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अक्षत, फूल, हल्दी, कुमकुम, रोली और चंदन अर्पित करें. इसके बाद धूप, अगरबत्ती और दीपक जलाएं. भोग अर्पित कर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें. फिर व्रत कथा का पाठ करें और अंत में आरती के साथ पूजा संपन्न करें.
भगवान विष्णु मंत्र
- ॐ नमोः नारायणाय॥
- ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥
- ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
माता लक्ष्मी मंत्र
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं
- “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः”
- ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:
चंद्र देव मंत्र
- ॐ केतवे नमः
- ॐ स्थूलशिरसे नमः
- ॐ शिरोमात्राय नमः
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










