Lal Kitab Remedies: लाल किताब के ये रविवार उपाय खोल देंगे किस्मत के बंद दरवाजे
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Jun 2025 6:35 AM
Lal Kitab Remedies on Sunday
Lal Kitab Remedies: लाल किताब के ये रविवार उपाय खोल देंगे किस्मत के बंद दरवाजे — लाल किताब में बताए गए कुछ आसान और असरदार उपाय रविवार के दिन किए जाएं तो किस्मत का साथ मिलने लगता है. ये उपाय न केवल ग्रह दोष शांत करते हैं, बल्कि भाग्य को भी सक्रिय कर सकते हैं.
Lal Kitab Remedies: लाल किताब को भारतीय ज्योतिष का रहस्यमय लेकिन बेहद प्रभावशाली ग्रंथ माना जाता है. इसमें जीवन की जटिल समस्याओं का आसान और व्यावहारिक समाधान बताया गया है. यदि आप लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही या जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो रविवार का दिन इन समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए बहुत शुभ माना गया है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही लाल किताब के रविवार विशेष उपाय, जो आपकी रुकी हुई किस्मत को फिर से गति दे सकते हैं.
सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें
रविवार को सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल, रोली और चावल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और भाग्य के दोष भी शांत होते हैं.
पैसे नहीं टिकते, जानिए लाल किताब के आसान बचत उपाय
गेहूं और गुड़ का दान करें
लाल किताब के अनुसार रविवार को गेहूं और गुड़ का दान करने से सूर्य ग्रह के दोष कम होते हैं. यह उपाय खासकर उन लोगों के लिए कारगर होता है जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर या अशुभ स्थिति में होता है.
बुजुर्गों का आशीर्वाद लें
रविवार सुबह उठकर अपने पिता या घर के किसी बुजुर्ग पुरुष से आशीर्वाद लें. यह छोटा-सा कदम आपके कर्मों में सुधार लाता है और किस्मत का साथ मिलने लगता है.
लोहे की कील बहते जल में प्रवाहित करें
अगर जीवन में रुकावटें, नकारात्मकता या बुरी नजर का असर हो, तो रविवार को लोहे की कील को बहते हुए पानी में प्रवाहित करें. यह उपाय ऊर्जा को संतुलित करता है और बाधाओं को दूर करता है.
यदि आप सच्ची श्रद्धा और नियमपूर्वक इन उपायों को करते हैं, तो लाल किताब के अनुसार ग्रहों की स्थिति अनुकूल होने लगती है. धीरे-धीरे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं और सफलता की राहें खुलने लगती हैं. याद रखें—सच्ची नीयत, धैर्य और नियमितता ही इन उपायों का असली मंत्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










