Karwa Chauth 2024: पति भी रख सकते हैं करवा चौथ का व्रत, जानें नियम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Oct 2024 3:22 PM
Karwa Chauth 2024 Vrat Niyam For Men
Karwa Chauth 2024: कल 20 अक्टूबर को करवा चौथ है. आमतौर पर शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए ये व्रत रखती हैं, पर अगर पुरुष भी ये व्रत रखना चाहते हैं, तो जान लें जरूरी नियम
Karwa Chauth 2024 Vrat Niyam For Men: करवाचौथ का पर्व इस वर्ष 20 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार, यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को आता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं और विधिपूर्वक पूजा करके अपने विवाहित जीवन की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.
क्या आप जानते हैं कि करवा चौथ का व्रत केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी रख सकते हैं? पुरुष भी अपनी पत्नियों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत कर सकते हैं. विशेष रूप से, यदि पत्नी गर्भवती है और व्रत रखने में असमर्थ है, तो पति भी करवा चौथ का व्रत कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है.
Karwa Chauth Mehndi: करवा चौथ में इस दिशा में बैठकर लगवाएं मेहंदी, होगा सकारात्मकता का संचार
पुरुषों के लिए करवा चौथ व्रत के जरूरी नियम
सजल व्रत कर सकते हैं पुरुष
महिलाएं आमतौर पर व्रत करती हैं और वे भूख-प्यास को नियंत्रित कर लेती हैं. हालांकि, पुरुषों में व्रत करने की आदत कम होती है. यदि आप अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत कर रहे हैं और आपको प्यास सहन नहीं हो रही है, तो आप निर्जल व्रत के बजाय सजल व्रत कर सकते हैं, अर्थात् आप पानी का सेवन कर सकते हैं.
Karwa Chauth 2024 Mehndi: करवा चौथ पर इसलिए लगाते हैं मेहंदी, जानें ज्योतिष में इसका महत्व
पुरुष ऐसे करें करवा चौथ का व्रत
करवा चौथ के दिन, यदि आप पत्नी के लिए व्रत कर रहे हैं, तो सुबह सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि करके भगवान शिव और माता पार्वती का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लेना चाहिए.
Happy Karwa Chauth 2024 Wishes: चांद की करके पूजा … यहां से भेजें करवा चौथ के मैसेज और कोट्स
Karwa Chauth Vrat 2024: प्रेग्नेंसी में रखना चाहती हैं करवा चौथ का व्रत, तो रखें इन बातों का ध्यान
इन रंग के कपड़ों से करें परहेज
इस दिन महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी काले या सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए. यह रंगों का त्योहार है और शुभ अवसर पर काले और सफेद रंग के कपड़े पहनने से परहेज करना चाहिए.
व्रत कथा जरूर पढ़ें
चाहे महिला हो या पुरुष, यदि कोई व्यक्ति करवा चौथ का व्रत कर रहा है, तो उसे व्रत कथा अवश्य पढ़नी चाहिए. यदि पति ने व्रत रखा है, तो उसे पत्नी के साथ बैठकर व्रत कथा पढ़नी और सुननी चाहिए, क्योंकि बिना व्रत कथा के व्रत का महत्व अधूरा रहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










