Karwa Chauth 2024 Fast Rules: करवा चौथ पर चांद न दिखे तो कैसे खोलें व्रत? जानिए उपाय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Oct 2024 11:35 AM
Karwa Chauth 2024 Fast Rules
Karwa Chauth 2024 Fast Rules: करवा चौथ हिंदुओं के प्रमुख त्यौहारों में से एक है, जिसे विवाहित महिलाएं मनाती हैं. यह एक पारंपरिक त्यौहार है, जब विवाहित महिलाएं अपने पति की भलाई के लिए सुबह से शाम तक कठोर उपवास रखती हैं. करवा चौथ का त्यौहार कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है.
Karwa Chauth 2024 Fast Rules: करवा चौथ का पर्व शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत खास माना जाता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल परिवार की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. रात को चंद्रमा उदय होने के बाद पूजा करती हैं और फिर अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं. इस दिन हर महिला चांद देखने के लिए उत्सुक होती है. जैसे ही रात में चंद्रमा दिखाई देता है, महिलाएं छलनी से अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं.
कभी-कभी चांद के इंतजार में मुश्किल
कई बार यह इंतजार काफी मुश्किल हो जाता है क्योंकि चंद्रमा समय पर नहीं दिखता. यह व्रत तभी खोला जाता है जब चंद्रमा उदय हो जाता है. लेकिन कभी-कभी बादल या बारिश की वजह से चांद नजर नहीं आता. ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाएं परेशान होने लगती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हो, तो चिंता मत करें, कुछ आसान उपायों से आप व्रत खोल सकती हैं.
Surya Gochar 2024: सूर्य के तुला राशि में गोचर से जीवन में होगा ये असर
अगर करवा चौथ पर चांद न दिखाई दे, तो ये उपाय करें
अगर आपके शहर में मौसम खराब होने के कारण बादल छाए हुए हैं और चांद दिखाई नहीं दे रहा है, तो आप व्रत खोलने के लिए एक सरल उपाय अपना सकती हैं. इसके लिए आप चंद्रमा के उदय की दिशा में मुंह करके ध्यान लगाएं और व्रत तोड़ सकती हैं.
अगर करवा चौथ के दिन आसमान में चांद नजर नहीं आ रहा है, तो महिलाएं भगवान शिव के सिर पर चंद्रमा की पूजा कर सकती हैं और इसके बाद अपना व्रत खोल सकती हैं. इसके साथ ही आप मंदिर जाकर भी व्रत खोल सकती हैं.
अगर आसमान में चंद्रमा नजर नहीं आ रहा है, तो आप पूजा की थाली में चावल से चंद्रमा बनाकर उसकी पूजा करके व्रत तोड़ सकती हैं. इसके लिए आपको पूजा की थाली में चावल से चंद्रमा का आकार बनाना होगा और उसे चंद्र उदय की दिशा में रखना होगा. इस दौरान ॐ चतुर्थी चंद्राय नमः मंत्र का जाप करें और फिर व्रत तोड़ें.
इसके अलावा, आप अपने किसी रिश्तेदार या परिचित के शहर में चंद्रमा निकलते हुए देखकर उसकी पूजा करके भी व्रत खोल सकती हैं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










