Karwa Chauth 2023: बुधवार को है करवा चौथ का व्रत, नोट कर लें शुभ मुहूर्त-पूजा विधि, सामग्री और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2023: इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नंवबर 2023 दिन बुधवार को है. सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास होता है.
Karwa Chauth 2023 Date: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है, इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत करती हैं. करवा चौथ का व्रत पूरे दिन निर्जला रखा जाता है और रात में चांद का दर्शन करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है. करवा चौथ के दिन शादीशुदा महिलाएं 16 श्रृंगार कर सजती संवरती हैं.
इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नंवबर 2023 दिन बुधवार को है. सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बेहद खास होता है. इस दिन सुहागिन महिलाएं रात में चांद निकलने के बाद चंदमा की पूजा कर चांद को जल देकर और अपने पति का मुख छलनी से देखकर अपना व्रत खोलती है. सुहागिन महिलाएं इस दिन सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पूरी निष्ठा के साथ दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं. रात में चंद्रमा की पूजा कर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का पारण करती हैं.
-
करवा चौथ की तिथि 31 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार की रात्रि 9 बजकर 30 मिनट से शुरू हो जाएगी.
-
वहीं 1 नवंबर को चंद्र दर्शन के बाद रात 9 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो जाएगी.
-
पूजा का शुभ समय 01 नवंबर शाम 5 बजकर 54 मिनट से लेकर 7 बजकर 02 मिनट तक रहेगा.
-
चंद्रोदय का समय 1 नवंबर रात 8 बजकर 26 मिनट पर रहेगा.
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के जीवन में बहुत महत्व रखता है, ये व्रत शादीशुदा महिलाओं के दांपत्य जीवन में खुशियां भरता है. इस दिन सास अपनी बहू को सरगी देती है. जिससे सुबह सूर्योदय से पहले खाया जाता है. करवा चौथ के व्रत में सरगी का बहुत महत्व है. इसके बिना करवा चौथ का व्रत पूरा नहीं माना जाता है.
लखनऊ में चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा
पटना में चंद्रोदय रात 07 बजकर 51 मिनट पर होगा
कोलकाता में चंद्रोदय रात 07 बजकर 46 मिनट पर होगा
दिल्ली में चंद्रोदय रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा
कानपुर में चंद्रोदय रात 08 बजकर 08 मिनट पर होगा
प्रयागराज में चंद्रोदय रात 08 बजकर 05 मिनट पर होगा
बनारस में चंद्रोदय रात 08 बजकर 00 मिनट पर होगा
जयपुर में चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा
जोधपुर में चंद्रोदय रात 08 बजकर 26 मिनट पर होगा
उदयपुर में चंद्रोदय रात 08 बजकर 41 मिनट पर होगा
भोपाल में चंद्रोदय रात 08 बजकर 29 मिनट पर होगा
जबलपुर में चंद्रोदय रात 08 बजकर 19 मिनट पर होगा
अहमदाबाद में चंद्रोदय रात 08 बजकर 50 मिनट पर होगा
देहरादून में चंद्रोदय रात 08 बजकर 06 मिनट पर होगा
मुंबई में चंद्रोदय रात 08 बजकर 59 मिनट पर होगा
पुणे में चंद्रोदय रात 08 बजकर 56 मिनट पर होगा
वडोदरा में चंद्रोदय रात 08 बजकर 49 मिनट पर होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




