Jaya Ekadashi 2026: धन, सुख और शांति के लिए जया एकादशी के दिन करें ये 5 उपाय

Published by : Neha Kumari Updated At : 29 Jan 2026 9:18 AM

विज्ञापन

जया एकादशी उपाय

Jaya Ekadashi 2026: क्या आप आर्थिक तंगी, मानसिक अशांति या कार्यों में बाधाओं का सामना कर रहे हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल में हमने कुछ खास ज्योतिषीय उपायों की चर्चा की है, जिन्हें जया एकादशी के दिन करने से भक्त के जीवन से सभी परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में स्थिरता आती है.

विज्ञापन

Jaya Ekadashi 2026: हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी मनाई जाती है. साल 2026 में जया एकादशी 29 जनवरी, गुरुवार को मनाई जा रही है. गुरुवार के दिन एकादशी पड़ने के कारण यह दिन और भी अधिक खास हो गया है, क्योंकि यह दिन भगवान विष्णु को प्रिय माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विशेष उपाय करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है.

जया एकादशी के दिन करें ये खास उपाय

1. आर्थिक तंगी दूर करने के लिए उपाय

पूजा के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाएं. इसके बाद ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जप करते हुए तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें. ऐसा करने से धन के मार्ग खुलते हैं.

2. समृद्धि के लिए उपाय

एकादशी की रात भगवान विष्णु के चरणों में 5 कौड़ियां रखें. अगले दिन इन्हें पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें. माना जाता है कि इससे घर में आय के नए अवसर और स्रोत बनते हैं तथा धन लाभ होता है.

3. वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए उपाय

इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी की मंजरी (बीज) अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ती है.

4. सफलता और बाधा मुक्ति के लिए उपाय

कहा जाता है कि जया एकादशी के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से रुके हुए कार्य बनने लगते हैं. जीवन से बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है.

5. नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए उपाय

जया एकादशी की रात भगवान विष्णु की तस्वीर या प्रतिमा के सामने एक दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2026 Mantra Jaap: जया एकादशी व्रत में इन मंत्रों का जाप है अत्यंत शुभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola