रवि योग में रखा जा रहा है जया एकादशी का व्रत, यहां से जानें शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Feb 2025 7:27 AM
Jaya Ekadashi 2025 Ravi yog
Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी का व्रत जीवन में सुख और समृद्धि का संचार करता है, साथ ही भगवान विष्णु कठिनाइयों का समाधान करते हैं.आइए, जया एकादशी के शुभ मुहूर्त और इसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करें.
Jaya Ekadashi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु के लिए व्रत का आयोजन किया जाता है. वर्ष में कुल 24 एकादशी होती हैं, जिनमें से एक विशेष एकादशी जया एकादशी है. यह एकादशी माघ माह के शुक्ल पक्ष में आती है और इसकी धार्मिक मान्यता अत्यधिक महत्वपूर्ण है. जया एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है. यह माना जाता है कि इस एकादशी के व्रत से जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है, और भगवान विष्णु सभी कष्टों का निवारण करते हैं.
जया एकादशी का व्रत आज
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 7 फरवरी की रात 9 बजकर 26 मिनट पर एकादशी तिथि प्रारंभ होगी और इसका समापन 8 फरवरी की रात 8 बजकर 15 मिनट पर होगा. व्रत की पूजा उदया तिथि के अनुसार की जाती है, इसलिए 8 फरवरी, शनिवार को जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन श्रद्धा पूर्वक भगवान विष्णु की पूजा की जा सकती है.
जया एकादशी की शाम करें ये उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी
जया एकादशी की पूजा की विधि
जया एकादशी के दिन प्रातःकाल स्नान करने के बाद भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लिया जाता है. इसके पश्चात श्रीहरि की पूजा की जाती है. परंपरा के अनुसार भगवान विष्णु का जलाभिषेक किया जाता है, पीला चंदन लगाया जाता है, पीले फूल अर्पित किए जाते हैं और प्रभु के समक्ष दीप जलाए जाते हैं. एकादशी की व्रत कथा का पाठ किया जाता है और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप किया जाता है. अंत में आरती करके भगवान को भोग अर्पित किया जाता है और पूजा संपन्न होती है.
जया एकादशी 2025 मुहूर्त और पारण
माघ शुक्ल एकादशी तिथि की शुरूआत: 7 फरवरी, रात 9 बजकर 26 मिनट से
माघ शुक्ल एकादशी तिथि की समाप्ति: 8 फरवरी, रात 8 बजकर 15 मिनट पर
जया एकादशी पूजा समय: सुबह में 07 बजकर 05 मिनट से
जया एकादशी व्रत का पारण समय: 9 फरवरी, सुबह में 7:04 बजे से 9:17 बजे के बीच
रवि योग: 07:05 ए एम से 06:07 पी एम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










