Hast Rekha Palm Reading: हाथों की रेखा से जानें विदेश यात्रा का बन रहा है योग
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Nov 2024 1:37 PM
Hast Rekha Palm Reading
Hast Rekha Palm Reading: कहा जाता है कि हाथों की कुछ लकीरों में हमारे सपनों के रहस्य छिपे होते हैं.इन लकीरों से यह ज्ञात होता है कि हम शिक्षा, करियर, प्रेम, विवाह या अन्य किसी चीज़ में सफलता प्राप्त कर सकेंगे या नहीं.इसी प्रकार, विदेश जाने का सपना भी है, जो अक्सर लोगों के मन में बसा रहता है.कई बार, अनेक प्रयासों के बावजूद, यह सपना पूरा नहीं हो पाता.क्या आप जानते हैं कि विदेश यात्रा की भी एक रेखा होती है?
Hast Rekha Palm Reading : प्रत्येक व्यक्ति की हथेली पर विभिन्न प्रकार की रेखाएं और निशान होते हैं. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इन रेखाओं का अलग-अलग महत्व होता है. हथेली में उपस्थित रेखाओं के माध्यम से व्यक्ति के भविष्य के बारे में कई जानकारियाँ प्राप्त की जा सकती हैं. यह ज्ञात किया जा सकता है कि व्यक्ति के पास कितना धन होगा और किस उम्र में उसे सफलता प्राप्त होगी. इनमें से एक महत्वपूर्ण रेखा विदेश यात्रा से संबंधित है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर यात्रा रेखा कई स्थानों पर बनती है. यात्रा रेखाओं के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि क्या व्यक्ति अपने जीवन में विदेश यात्रा करने में सक्षम होगा या नहीं. आइए, हथेली पर बनने वाले विदेश यात्रा योग के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें.
Mahabali Bhima: कैसे मिली थी भीम को चमत्कारिक गदा, यहां से जानें
इन रेखाओं से बनता है विदेश यात्रा का योग
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, यदि चंद्र पर्वत से निकलने वाली कोई रेखा भाग्य रेखा को काटते हुए जीवन रेखा में मिलती है, तो ऐसा व्यक्ति विभिन्न देशों की यात्रा करता है. यदि जीवन रेखा अपने आप घूमकर चंद्र पर्वत पर पहुंचती है, तो जातक दूरस्थ देशों की यात्राएं करता है. ऐसे व्यक्तियों की मृत्यु उनके जन्मस्थान से बहुत दूर, विदेश में होती है.
यदि दाहिने हाथ में विदेश यात्रा की रेखाएं हैं, लेकिन बाएं हाथ में इन रेखाओं का अभाव है या रेखा के प्रारंभ में कोई क्रॉस या द्वीप का निशान है, तो व्यक्ति की विदेश यात्रा में रुकावट आती है. ऐसी परिस्थितियों में व्यक्ति को अपनी विदेश यात्रा को रद्द करना पड़ता है.
ऐसे बनता है यात्रा का योग
टूटी-फूटी या अस्पष्ट यात्रा रेखा होने पर केवल यात्रा की योजना बनती है, यात्रा नहीं हो पाती. यदि चंद्र पर्वत से उठने वाली आड़ी रेखाएं चंद्र पर्वत को पार करते हुए भाग्य रेखा में मिलती हैं, तो यह दूरस्थ देशों की यात्रा का संकेत देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










