Happy Valmiki Jayanti 2025 Wishes: जिनसे मिली हमें सद्गति और पवित्रता … यहां से अपनों को भेजें वाल्मीकि जयंती की बधाई

वाल्मीकि जयंती 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Valmiki Jayanti 2025 Wishes: आज पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती 2025 मनाई जा रही है. रामायण के रचयिता और आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के उपदेश आज भी जीवन को दिशा देते हैं. इस पावन अवसर पर आप भी अपने प्रियजनों को यहां से भेजें वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.
Happy Valmiki Jayanti 2025 Wishes: हिन्दू धर्म में वर्षभर अनेक पर्व और त्योहार मनाए जाते हैं, जिनका हर एक का अपना विशेष महत्व होता है. इन्हीं में से एक है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जिसे श्रद्धा और भक्ति के साथ पूरे देश में मनाया जाता है. इस वर्ष 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार को वाल्मीकि जयंती का पर्व मनाया जा रहा है. इसे ‘प्रकटोत्सव’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसी दिन महर्षि वाल्मीकि जी का जन्म हुआ था, जिन्होंने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना की थी. इस अवसर पर देशभर में शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं और लोग एक-दूसरे को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हैं. आप भी अपने प्रियजनों को इन सुंदर संदेशों के जरिए वाल्मीकि जयंती की बधाई दे सकते हैं.
Happy Valmiki Jayanti 2025: दया के सागर, ज्ञान के स्रोत …
दया के सागर, ज्ञान के स्रोत,
महाकवि वाल्मीकि का अद्भुत कृतित्व असीम.
रामायण के रचयिता को शत्-शत् नमन,
आपको वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं.
Happy Valmiki Jayanti 2025: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिख …
महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिख,
मानवता पर किया उपकार महान.
उनकी शिक्षाएं दें जीवन को नई दिशा,
शुभ वाल्मीकि जयंती 2025 का करें अभिनंदन.
Happy Valmiki Jayanti 2025:गुरु देते हैं ज्ञान का प्रकाश …
गुरु देते हैं ज्ञान का प्रकाश,
गुरु ही हैं जीवन के सच्चे साथी.
इस वाल्मीकि जयंती पर करें उन्हें प्रणाम,
जिनसे मिली हमें सद्गति और पवित्रता.
शुभ वाल्मीकि जयंती 2025 की बधाई
Happy Valmiki Jayanti 2025: महर्षि वाल्मीकि सुनाएं राम की कथा
महर्षि वाल्मीकि सुनाएं राम की कथा,
लक्ष्मण, सीता और हनुमान की महिमा.
जय जय वाल्मीकि समाज महान,
जय महर्षि वाल्मीकि भगवान!
शुभ वाल्मीकि जयंती 2025!
ये भी देखें: आज मनाई जा रही है रामायण रचयिता ऋषि वाल्मीकि की जयंती
Happy Valmiki Jayanti 2025: महर्षि वाल्मीकि की कृपा से
महर्षि वाल्मीकि की कृपा से
आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो.
उनकी शिक्षाएं प्रेरणा बनें हर दिन का आधार.
आपको और आपके परिवार को शुभ वाल्मीकि जयंती!
Happy Valmiki Jayanti 2025: रामायण के रचयिता और आदर्श जीवन के प्रेरणास्रोत
रामायण के रचयिता और आदर्श जीवन के प्रेरणास्रोत
महर्षि वाल्मीकि जी को शत् शत् नमन.
उनके उपदेशों से जीवन में लाएं नई रोशनी.
शुभ वाल्मीकि जयंती 2025
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




