Happy Baisakhi 2025: बैसाखी पर आज यहां से भेजें लख-लख बधाइयां
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Apr 2025 4:50 AM
Happy Baisakhi 2025: आज देशभर में धूमधाम के साथ बैसाखी का पर्व 13 अप्रैल, रविवार को मनाया जा रहा है. यह त्योहार मुख्य रूप से उत्तर भारत के पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है. बैसाखी भारत का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे सिख धर्म के अनुयायी नव वर्ष के रूप में मानते हैं. इस विशेष दिन को देश के हर हिस्से में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस अवसर पर अपने प्रियजनों को इस दिन की शुभकामनाएं भेजें और इस पर्व की ढेर सारी बधाई दें.
Happy Baisakhi 2025: बैसाखी का त्योहार उल्लास, उमंग और नई शुरुआत का प्रतीक है.यह दिन किसानों की मेहनत का उत्सव है, जब फसल पककर तैयार होती है और जीवन में समृद्धि आती है. इसके साथ ही यह सिख धर्म के लिए भी एक अत्यंत पावन अवसर है. इस पावन अवसर पर आप अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को सुंदर और अर्थपूर्ण संदेशों के ज़रिए शुभकामनाएं दे सकते हैं. यहां कुछ खास बैसाखी बधाई संदेश दिए जा रहे हैं जिन्हें आप भेज सकते हैं:
Happy Baisakhi 2025: खुशियों की हो बहार
खुशियों की हो बहार,सदा मुस्कराए आपका संसार.हर दिल में हो प्यार ही प्यार,ऐसी हो आपकी बैसाखी इस बार, बैसाखी 2025 की लख-लख बधाइयां
Happy Baisakhi 2025: बैसाखी का त्यौहार
बैसाखी का त्यौहार लाया खुशियों की बहार,फसल की खुशबू और अपनों का प्यार।दिल से शुभकामनाएं आपको बार-बार,मुबारक हो आपको बैसाखी 2025 का ये त्यौहार
Happy Baisakhi 2025: हर खेत लहराए
हर खेत लहराए, हर जीवन मुस्काए,बैसाखी का ये पर्व आपके जीवन में नई उमंग और नई प्रेरणा लाए.
Happy Baisakhi 2025: खुश रहो आप सदा
खुश रहो आप सदा, यही दुआ है हमारी,बैसाखी 2025 की ढेर सारी शुभकामनाएं हैं तुम्हारी
Happy Baisakhi 2025: गुड़ और गन्ने की मिठास हो
गुड़ और गन्ने की मिठास हो,बैसाखी पर आपका हर दिन खास हो।खुशियाँ ही खुशियाँ हों आपके पास,बैसाखी की हो बहुत शुभकामनाएं हर बार
Happy Baisakhi 2025: बैसाखी आई, खुशियां लाई
बैसाखी आई, खुशियां लाई,फसल की महक संग समृद्धि आई।आपको और आपके परिवार को बैसाखी 2025 की ढेर सारी बधाई
Happy Baisakhi 2025: बैसाखी पर करें शुभ काम
चलो आज बैसाखी पर करें शुभ काम,भूलें सारे ग़म और लें खुशियों का नाम. प्रकृति से मिलाएं दिल, और ईश्वर का लें नाम,बैसाखी 2025 पर हो सबका जीवन खुशियों से तमाम
Happy Baisakhi 2025: बैसाखी का पर्व है आया
बैसाखी का पर्व है आया,खुशियाँ संग अपने लाया।स्नेह, प्रेम और भाईचारे का संदेश,हर दिल में हो इसका विशेष प्रवेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










