ePaper

Dhanteras 2025 Puja Mantra: धनतेरस के दिन करें इन खास मंत्रों का जाप, धन से जुड़ी सभी दिक्कतें होंगी दूर

Updated at : 15 Oct 2025 10:35 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanteras 2025

AI image

Dhanteras 2025 Puja Mantra: धनतेरस के दिन मंत्रों का जाप करना बहुत खास माना जाता है. माना जाता है कि इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बनता है. इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धनवंतरि के मंत्रों का जाप करना चाहिए. साथ ही, यम दीप जलाते समय भी कुछ विशेष मंत्र बोलना बहुत शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

Dhanteras 2025 Puja Mantra: धनतेरस भारत में मनाया जाने वाला एक खास त्योहार है. देश के कई हिस्सों में इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरि अमृत से भरा कलश लेकर प्रकट हुए थे. तभी से उनके जन्मदिन की खुशी में हर साल इस दिन धनतेरस मनाई जाती है.

इस दिन लोग भगवान धनवंतरि, मां लक्ष्मी और भगवान यमराज की पूजा करते हैं. पूजा के बाद मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि मंत्रों के उच्चारण से नकारात्मकता दूर होती है, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, मन को शांति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है. इसलिए इस धनतेरस पर नीचे दिए गए विशेष मंत्रों का जाप जरूर करें.

धनतेरस पूजा मंत्र (Dhanteras Mantra)

ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतरये:
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय।
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥

धन्वंतरि मंत्र (Dhanvantari Mantra)

ॐ धन्वंतरये नमः।
ॐ नमो भगवते धन्वंतरये अमृतकलश हस्ताय सर्व आमय विनाशनाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णवे नमः॥
ऊँ रं रूद्र रोगनाशाय धन्वंतर्ये फट्॥
ॐ वासुदेवाय विद्महे वैद्यराजाय धीमहि तन्नो धन्वंतरी प्रचोदयात्॥
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे अमृतकलशहस्ताय धीमहि तन्नो धन्वंतरी प्रचोदयात्॥

 मां लक्ष्मी के मंत्र (Maa Lakshmi Mantra)

ॐ लक्ष्म्यै नमः।
ॐ धनाय नमः।
ॐ धनाय नमो नमः।
ऊँ ह्रीं त्रिं हुं फट्।
लक्ष्मी नारायण नमः।
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः।
ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नमः॥

 भगवान कुबेर के मंत्र (Lord Kuber Mantra)

ॐ कुबेराय नमः।
ॐ धनदाय नमः।
ॐ श्रीमते नमः।
ॐ यक्षेशाय नमः।
ॐ गुह्यकेश्वराय नमः।
ॐ निधीशाय नमः।
ॐ कोशलक्ष्मी समाश्रिताय नमः।
ॐ धनलक्ष्मी नित्यवासाय नमः।
ॐ धान्यलक्ष्मीनिवासभुवये नमः।
ॐ अष्टलक्ष्मी सदावासाय नमः॥

 यम दीपदान मंत्र (Yama Deep Daan Mantra)

मृत्युनाऽ पाशहस्तेन कालेन भार्या सह।
त्रयोदशीं दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतामिति॥

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2025 Shubh Muhurat: इस साल धनतेरस पर 1 घंटे का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का शुभ समय

ये भी पढ़े  Kuber Ji Ki Aarti

ये भी पढ़े  Dhanteras Ki Katha

ये भी पढ़ेDhanteras Puja Vidhi

ये भी पढ़ेGanesh Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़े Laxmi Ji Ki Aarti

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola